CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें, भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई, जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें, भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई, जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 14मई। ये जवाब नहीं है, उन्होंने आपके मैनलेंड के चार शहरों में टारगेट को हिट किया है, दर्जनों बंदों को मार दिया है।

यार, आप क्या बात कर रहे हैं कि उनका तैयारा हमने गिरा दिया था… अजब बात है यार… आप अपने बच्चों को बेवकूफ बना रहे हो। इंडिया जब आपके एयरबेस पर अटैक किया तो आपने भी हमले किए, लेकिन आपने क्या टारगेट हिट किए…? क्या इसके कुछ तफ्सीलात हैं हमारे पास, उसका कोई एविडेंस हैं…?’

पाकिस्तान के पत्रकार और यूट्यूबर अहमद नूरानी यूट्यूब पर एक बार शुरू होते हैं तो रुकते नहीं हैं। उनके पास पाकिस्तान सरकार के लिए सवालों का लंबा पुलिंदा है।

अहमद नूरानी, असद तूर और कमर चीमा जैसे पाकिस्तान के पत्रकार ऑपरेशन बुनियान उल मरसूस में कथित जीत का जश्न मना रहे पाकिस्तानी अवाम को झकझोर रहे हैं और अपनी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।

शहबाज शरीफ सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अहमद नूरानी पाकिस्तान के वैसे पत्रकार हैं जिनके कुछ वीडियो को पाकिस्तानी सरकार ने ब्लॉक कर दिए हैं। अहमद नूरानी ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

एक वीडियो में वे कहते हैं, “पाकिस्तान ने भी हमला किया लेकिन इससे नुकसान क्या हुआ…?’ भारत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘जो दूसरे तरफ से हमले किए गए उसके नुकसान के तफ्सील हैं, उसका एविडेंस है, पाकिस्तान के जितने भी शहर थे अमूमन… सूबा पंजाब और सिंध के शहर थे, सात तारीख के बाद इन शहरों में खौफ की फिजा रही।

पाकिस्तान के तमाम छोटे-बड़े शहरों में भारतीय ड्रोन सैकड़ों की तादाद में आए, वे अपना काम करते रहे, इन ड्रोन के हमलों ने जहां जहां चाहा वहां-वहां पहुंच इख्तियार की। चाहे वो रावलपिंडी का स्टेडियम हो या फिर अटक के पास, यहां भी बंदा शहीद हुआ।

बाकी ड्रोन से बेशुमार लोगों की शहादतें हुईं। पूरे पाकिस्तान के अंदर खौफ रहा। मैं आपको फैक्ट रिपोर्ट कहना चाहता हूं, आप मुझे गद्दार कहें, हजार बार कहें, बात यह है कि अगर आप फैक्ट पर नहीं चलेंगे तो बेहतरी नहीं ला सकेंगे। क्या सिवाय अमृतसर भारतीय शहरों में खौफ की फिजा रही।’

पाकिस्तान के एक अन्य पत्रकार असद तूर ने ऐसा ही सवाल अपनी सरकार से पूछा है। उन्होंने कहा है कि, ‘सब कंवेन्शनल वार जो भारत करेगा उसमें वो पाकिस्तान को खुदा न खास्ता इतना नुकसान पहुंचाएगा कि पाकिस्तान को लगेगा कि इसकी कीमत ज्यादा है। भारत में एक-आध कार्रवाई की कीमत बहुत ज्यादा है। हमें उतना हासिल नहीं होता है जितना नुकसान हमें उठाना पड़ता है। भारत वो कीमत बढ़ाना चाहता है पाकिस्तान के लिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में मीडिया पर पाकिस्तानी आर्मी की जबर्दस्त सेंसरशिप है। वहां कुछ भी विचार रखने के लिए पाकिस्तान के पत्रकारों और यूट्यूबरों को सेना के नजरिये का ख्याल रखना होता है। बावजूद इसके ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की पिटाई के बाद कई पत्रकार सीधे-सीधे पाकिस्तान की सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।

Rajnandgaon Water Conservation Award : दिल्ली विज्ञान भवन में दो राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा राजनांदगांव जिले का गौरव
Police Commissionerate System Raipur : राजधानी में कानून व्यवस्था बदलने वाली बड़ी तैयारी, 7 IPS अफसरों की कमेटी गठित
Car Extortion : सेल्फ ड्राइव कार के हादसे के बाद दो लाख की मांग, दो युवकों को जबरन ले जाने का आरोप
बिलासपुर में फैला डायरिया, दर्जन भर से अधिक बीमार:गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका; प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
DGP Arun Deo Gautam : छत्तीसगढ़ को मिला नया स्थायी पुलिस कप्तान, अरुण देव पर शासन ने मुहर लगाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?