CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कास्टिंग डायरेक्टर निकला रेपिस्ट: उदयपुर में विदेशी महिला से दुष्कर्म, सलमान-अक्षय की फिल्मों से जुड़ा आरोपी दबोचा गया!

कास्टिंग डायरेक्टर निकला रेपिस्ट: उदयपुर में विदेशी महिला से दुष्कर्म, सलमान-अक्षय की फिल्मों से जुड़ा आरोपी दबोचा गया!

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर 25 जून राजस्थान के उदयपुर में एक फ्रांसीसी महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है. महिला ने खुद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि पहले आरोपी ने महिला के साथ दिन में मोबाइल कंपनी का ऐड शूट कराया. फिर शाम को वह उसे स्मोक के बहाने अपने किराए के मकान पर ले गया. जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. अब पुलिस ने इस आरोपी को चित्तौड़गढ़ के गंगरार से गिरफ्तार कर लिया है.एसपी योगेश गोयल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 दिन पहले फ्रांस की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज कराया था.

शिकायत में बताया गया कि स्मोक के बहाने रूम पर ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मामले में पुलिस ने विदेशी महिला से रेप के आरोपी को तलाशने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था, जिसके बाद अब टीम ने आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज को गिरफ्तार कर लिया.22 जून को उदयपुर आई थी महिलापुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चित्तौड़गढ़ के गंगरार का रहने वाला है और वह फिल्मों से लेकर ऐड सॉन्ग और सीरियल में कास्टिंग का काम करता है. उसने सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड स्टार की फिल्मों में भी कास्टिंग का काम किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विदेशी महिला 22 जून को एक मोबाइल कंपनी के एड के सिलसिले में उदयपुर आई थी.

बहला फुसलाकर साथ ले गया था आरोपीमहिला ने उदयपुर के आसपास की लोकेशन और सज्जनगढ़ फोर्ट पर शूटिंग की थी. शाम को टाइगर हिल में ‘ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे’ में पार्टी के दौरान आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज के साथ विदेशी महिला की काफी देर तक बातचीत हुई. इसके बाद वह महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ कार में बैठाकर अपने किराए के मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

एसपी ने बताया कि आरोपी को चित्तौड़गढ़ गंगरार हाईवे से पुलिस की टीमों ने गिरफ्तार किया है. जहां उसे पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. अब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपी कई बॉलीवुड फिल्म और फिल्मी सितारों के साथ कास्टिंग का काम कर चुका है.

Army recruitment exam 2026 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में बनाए गए सेंटर
नारायणपुर में 34 मवेशियों को तस्करों से छुड़ाया गया, चार गिरफ्तार
Instagram fraud case : दोस्ती कर बीमारी का झांसा देकर 3 लाख की ठगी
बम जैसा धमाका, मानो भूकंप आया…आगरा में एक साथ ढह गईं पांच दुकानें, दो लोगों की मौत, 7 घायल
मायावती ने भतीजे आकाश को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

CG Weather
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह…

Gurugram Double Death Case
Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

गुरुग्राम के चर्चित डबल डेथ केस में नया…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में तीर-धनुष और कत्ता लेकर गांव में मचा रहा था आतंक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?