CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी केंद्र सरकार’, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद

‘ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी केंद्र सरकार’, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

MP Ravishankar Prasad on All Party Delegation: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए और पाकिस्तान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत की तरफ से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर को अब केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश में है. इसके लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल UNSC समेत कई अहम साझेदार देशों का दौरा करेगा. ऑल पार्टी डेलिगेशन में BJP सांसद रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, NCP सांसद सुप्रिया सुले, DMK सांसद कनिमोझी और बीजेपी सांसद बैजनाथ पांडा नेतृत्व करेंगे.

रविशंकर प्रसाद ने एबीपी न्यूज से बातचीत में केंद्र सरकार के इस फैसले पर कहा, “पीएम मोदी की सोच बहुत बड़ी है. भारत ने दुनिया को एक संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा. पाकिस्तान अपनी धरती से यहां आतंकवादियों को भेजेगा तो सख्त कार्रवाई होगी.” उन्होंने कहा, “पीएम मोदी का संदेश है कि पानी और खून साथ नहीं बहेगा, ट्रेड और टॉक साथ नहीं होगा. आतंकवाद बड़ा नासूर है जो दुनिया को परेशान कर रहा है.”

पीएम मोदी की सोच है, पूरा देश एक स्वर में बोले- रविशंकर

ऑल पार्टी डेलिगेशन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “कुल 7 डेलिगेशन बने हैं. दूसरे देशों के दौरे पर हमलोग जा रहे हैं. मेरे अगुवाई में भी डेलीगेशन बना है. पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. मुझे जानकारी दी गई है कि मुझे सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अलजीरिया जाना है. 10 दिन का मेरा दौरा है. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विपक्ष के नेता भी लीड कर रहे हैं. शशि थरूर, कनिमोई लीड कर रही हैं. पीएम मोदी की सोच है कि पूरा देश एक स्वर में बोले.”

शशि थरूर के नाम शामिल करने पर रविशंकर ने दिया बयान

वहीं, डेलिगेशन में थरूर के नाम पर विवाद हो गया है. कांग्रेस ने कहा कि हमने उनका नाम नहीं दिया. सरकार ने उन्हें एक डेलिगेशन का लीड बनाया. हमसे 4 नाम सरकार ने मांगे थे, नाम हमलोगों ने दिए. लेकिन शामिल नहीं किया गया. सरदार की कूटनीति फेल हो गई. यह अवसरवाद की राजनीति है.

मामले पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “मुझे टिप्पणी नहीं करनी. कांग्रेस में बहुत कलह होता है. अभी पूरे देश को एक स्वर में बोलना चाहिए. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का निर्णय आतंकवाद को बहुत बड़ा संदेश है. भारत उनके सामने झुकेगा नहीं. नरेंद्र मोदी इतने साहसिक नेता हैं कि आतंकवाद की जड़ उखाड़ देंगे.”

वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम में अमेरिका के कथित मध्यस्थता पर सरकार को विपक्ष लगातार घेर रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि अभी ये राजनीति का समय नहीं है. आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए.

आतंकवाद पर भारत की कार्रवाई की जानकारी देना सरकार का उद्देश्य

उल्लेखनीय है कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई की जानकारी साझा करेगा. सरकार का उद्देश्य है कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने जो आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कदम उठाया है, उसकी जानकारी वैश्विक समुदाय को दी जाए.

मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने ली 1 हजार करोड़ की घूस? पूर्व विधायक ने लगाया बड़ा आरोप
यदि सरकार जांच की स्थिति में नहीं है तो…’, पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों पर क्या बोले जयराम ठाकुर?
Petrol Pump Dispute UP : रिवाल्वर तान कर युवती बोली- इतनी गोलियां मारूंगी…घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…
‘आरक्षण में 50 परसेंट की दीवार को हम तोड़ देंगे’, CWC की बैठक में राहुल गांधी ने कह दी बड़ी बात
​BMC bulldozer on illegal plotting: बाबादीप सिंह नगर में ढहाया गया निर्माण

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chirag Paswan
Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत

रायपुर में रविवार को चिराग पासवान के बयान…

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : अब पुलिस संस्था…

Railway Station Ganja Seizure
Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

Railway Station Ganja Seizure : रेलवे स्टेशनों और…

IPS Sexual Harassment Case
IPS Sexual Harassment Case : IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में गंभीर बातें सामने आईं !

IPS Sexual Harassment Case :पुलिस विभाग की ओर…

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?