CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Animal Birth Control : यहां खुलेगा देश का पहला डॉग कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर, अब नसबंदी पर फोकस

Animal Birth Control : यहां खुलेगा देश का पहला डॉग कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर, अब नसबंदी पर फोकस

By Newsdesk Admin
20/09/2025
Share
Animal Birth Control
Animal Birth Control

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। देश में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और उनके आक्रामक व्यवहार को लेकर छिड़ी बहस के बीच बड़ी पहल होने जा रही है। राजधानी लखनऊ में नवंबर माह से देश का पहला पशु जन्म नियंत्रण (Animal Birth Control) प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने जा रहा है। यहां पशु चिकित्सक, पैरा वेटरिनेरियन और एनिमल हैंडलर्स को कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण (Animal Birth Control) का प्रशिक्षण मिलेगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को आधिकारिक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

फिलहाल प्रशिक्षण की शुरुआत कुकरैल के पास जरहरा में स्थित अस्थायी केंद्र से होगी। बाद में इसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। 15 दिन का यह प्रशिक्षण सत्र होगा, जिसमें एक बैच में 30 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।

शुल्क संरचना और प्रक्रिया

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय किया गया है। पशु चिकित्सकों के लिए 5000 रुपये, पैरा वेटरिनेरियन के लिए 1500 रुपये और एनिमल हैंडलर्स के लिए 1000 रुपये शुल्क रखा गया है। नगर निगम (Animal Birth Control) की आधिकारिक वेबसाइट से निशुल्क आवेदन-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पशु कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।

त्रिपक्षीय अनुबंध और संचालन

यह प्रशिक्षण केंद्र नगर निगम, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार (Animal Birth Control) के बीच हुए त्रिपक्षीय अनुबंध के तहत संचालित होगा। केंद्र को संचालित करने की जिम्मेदारी ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स संस्था को दी गई है, जिसके विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।

क्यों है खास

यह कदम देशभर में पहली बार उठाया जा रहा है। इससे कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा (Animal Birth Control) दोनों में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ कुत्तों को बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा, बल्कि शहरों में लगातार बढ़ रहे डॉग अटैक की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

Dhurandhar Film Analysis : धुरंधर के बहाने प्रोपेगेंडा सिनेमा को समझें: पार्ट 1 में विलेन का वर्चस्व, पार्ट 2 में क्या बदलेगा एजेंडा?
गजवा -ए- हिंद का सपना पाले बैठा था यूपी में ISI का जासूस तैफूल! पड़ोसियों ने किए बड़े खुलासे
AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड, आम आदमी पार्टी बोली- गुजरात के कारण पड़ रहे छापे
ईरान को लेकर पुतिन के ऑफर पर बोले ट्रंप- पहले अपने मसले सुलझाओ, मिडिल ईस्ट की फिक्र बाद में करना
Spanish Foreign Minister :  स्पेन और भारत के विदेश मंत्री बोले, रिश्तों को मजबूत करना बहुत जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?