CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोनम का बैग जलाने का मामला: FSL टीम की जांच, प्रॉपर्टी ब्रोकर पर शक, गार्ड गिरफ्तार…

सोनम का बैग जलाने का मामला: FSL टीम की जांच, प्रॉपर्टी ब्रोकर पर शक, गार्ड गिरफ्तार…

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून |

Contents
  • मोबाइल बंद कर भागा, टोल नाके से पकड़ा
  • सिक्युरिटी गार्ड पर भी मदद का शक
  • सिलोम कार से बैग ले जाते दिखा

ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शनिवार रात नया मोड़ आया। केस की जांच कर रही एसआईटी ने महालक्ष्मी नगर के प्रापर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया। उस पर सोनम और राज की पिस्टल, पांच लाख रुपये, कपड़े और सोने के आभूषण गायब कर मदद करने का आरोप है। इसके बाद रविवार को अशोकनगर से बिल्डिंग के गार्ड को भी पकड़ा है। ये आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गायब हो गया था, आशंका है कि इसने भी उनकी मदद की है। गार्ड का नाम बल्ला उर्फ बलवीर पुत्र सटरू अहिरवर उम्र 30 साल निवासी ग्राम मदागन जिला अशोकनगर है।

जांच में यह बात सामने आई कि प्रापर्टी ब्रोकर ने सोनम और राज का वह बैग जला दिया था। इसके बाद टीम उसे निपानिया स्थित उस जगह पर लेकर पहुंची जहां बैग जलाया गया था। यहां एफएसएल टीम ने जांच की।

एसआईटी पिछले पांच दिन से शहर में छानबीन कर रही थी। एसआईटी को एक बैग की जरूरत थी, जो राज और सोनम द्वारा हीराबाग स्थित फ्लैट में छुपा कर रखा था। इस बैग में कपड़ों के बीच देशी पिस्टल और पांच लाख रुपये भरकर रखे गए थे। पिस्टल राज ने सिकलीगरों से खरीदी थी। वह पहले राजा को विशाल, आकाश और आनंद से गोली मरवाना चाहता था। ललितपुर में आकाश की गिरफ्तारी होते ही आठ जून को सोनम कार लेकर गाजीपुर रवाना हो गई और बैग फ्लैट में ही छोड़ दिया।

10 जून को प्रापर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स कार लेकर पहुंचा और दूसरी चाबी से ताला खोल तीन बैग, कपड़े, खाने का सामान सहित अन्य चीजें ले गया। एक कार शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में सिलोम की तस्वीर कैद हो गई और इसी आधार पर ईस्ट खासी हिल्स (शिलांग) पुलिस ने सिलोम को गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या के आरोपितों की मदद करने और साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है।

मोबाइल बंद कर भागा, टोल नाके से पकड़ा

एसआईटी के एक सदस्य ने सिलोम को फोन लगाकर बुलाया था लेकिन उसने शाम को आने का बहाना बनाया। एसआईटी सदस्य ने फिर काल लगाया और कहा कार लेकर आना। सिलोम को शक हो गया और कहा कि वह भोपाल जा रहा है। सोमवार को आकर मिलेगा। उसने मोबाइल बंद कर लिया। अफसरों ने शिप्रा पुलिस को जानकारी दी और सिलोम को टोल नाके पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसने कहा कि बैग घर पर छुपा कर रखा है।

सिक्युरिटी गार्ड पर भी मदद का शक

मूलत: अशोकनगर (गुना) निवासी व्यक्ति हीराबाग स्थित इमारत में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था। सिलोम ने उसे ही चाबी सौंपी थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद गार्ड गायब हो गया था। एसआईटी की एक टीम रविवार को अशोकनगर पहुंच और उसे पकड़ लिया। सिलोम के साथ आया एक युवक भी रडार पर है। गौरतलब है कि 13 जून को सिलोम खुद मीडिया के सामने आया था। उसने कहा था कि न्यूज देखकर विशाल को पहचाना है।

सिलोम कार से बैग ले जाते दिखा

एसआईटी पहले राज व सोनम के बयान पर शक कर रही थी। एसीपी एसएस सांभा और एसआई करण ने तीन दिन तक राज, सोनम और विशाल के घर में छानबीन की। गोविंद रघुवंशी, देवीसिंह और संगीता से भी पूछताछ की। अलमारी और सूटकेस की तलाशी भी ली। पुलिस को पता था कि बैग में राजा की चेन, मोबाइल और सोनम के आभूषण हो सकते हैं।

शिलांग एसपी विवेक सिम ने एसआईटी को इंदौर में ही रहने को कहा। शनिवार को फुटेज खंगाले तो एक ऑटो ड्राइवर नजर आया। उससे मिली जानकारी के बाद सिलोम पर शक पुख्ता हो गया। 10 जून के फुटेज में सिलोम कार से बैग ले जाते दिखा। सिलोम ने इसके बाद बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए। राज के इशारे पर विशाल उर्फ विक्की ने सिलोम से 17 हजार रुपये महीने पर फ्लैट लिया था। 30 जून को सोनम इस फ्लैट में शिफ्ट हुई थी।

SECR Train Cancellation News : बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल, 22 जून से 3 जुलाई तक असर
Durg Rajyotsav: दुर्ग में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव , कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
Mungeli Police Staff Shortage ने बढ़ाई चिंता, आधे पद खाली, कानून-व्यवस्था पर असर
दुर्ग के नपा कुम्हारी एवं अमलेश्वर के पार्षद प्रत्याशी, नपं उतई, पाटन एवं धमधा के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी घोषित
Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?