CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Big Break : कॉन्ट्रैक्ट कीलिंग का High प्रोफाइल मामला : परत दर परत खुल रही हैं कड़ियां, दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

CG Big Break : कॉन्ट्रैक्ट कीलिंग का High प्रोफाइल मामला : परत दर परत खुल रही हैं कड़ियां, दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

By Newsdesk Admin
04/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। जुलाई माह में भिलाई तीन थाना अंतर्गत घटित कांट्रेक्ट किलिंग के हाई प्रोफाइल मामले की कड़ियां परत दर परत खुलती जा रही हैं। ताजा अपडेट यह है कि भिलाई-3 कॉलेज के प्रोफेसर पर हमला कराने के लिए गुंडे बुलवाने वाले प्रोवीर शर्मा नामक ठेकेदार की अग्रिम याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।

आपको बता दें कि ठेकेदार प्रभावशाली राजनेता के सुपुत्र का बिजनेस पार्टनर बताया जाता है। राजनेता और उनके बेटे की कृपा से आरोपी ठेकेदार ने भिलाई-चरोदा निगम और पीडब्ल्यूडी में बड़े-बड़े ठेके पाए थे। एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में भी वह पार्टनर बताया जाता है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए बिजनेस पार्टनर प्रोबीर कुमार शर्मा ने सोमवार को अग्रिम जमानत लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक प्रदीप नेमा ने बताया कि सोमवार को अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश पीएस मरकाम की अदालत में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उसी दिन पुलिस की गिरफ्त में आ चुके तीन आरोपियों में एक करण पाठक ने भी जमानत की अर्जी दाखिल की थी लेकिन कोर्ट में अभियोजन ने जमानत याचिका का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट में प्रोफेसर की मेडिकल रिपोर्ट पेश की, जिसके माध्यम से बताया कि प्रोबीर कुमार ने हत्या की नीयत से गुंड़े बुलवाए और 6 नकाबपोश बदमाशों ने उसी नीयत से 19 जुलाई की शाम करीब 4 बजे ऑपरेशन विनोद शर्मा पर लाठी-डंडों से हमला किया था।

इधर, पुलिस के जांच अधिकारी उन सभी लोगों तक पहुंच गई है, जो हत्या के प्रयास का षड़यंत्र रचने में शामिल रहे और जिन्होंने प्रोफेसर पर हमला किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रोबीर कुमार शर्मा एवं उसके अन्य साथी शिवम मिश्रा उर्फ मुकेश मिश्रा और धीरज कुमार उर्फ धूरू ने पूरे हमले की कहानी रची। आरोपी रोहन उपाध्याय उर्फ छोटु, रोहित पाण्डेय, ध्रुव विश्वकर्मा, प्रिंस उर्फ प्रसून पाण्डेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक ने प्रोफेसर पर हमला किया था। पुलिस रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस, अमन और करण को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए इन्हीं आरोपियों से विट्ठलपुरम भिलाई तीन निवास पर प्रोवीर क्राइम सीन रीक्रिएट करते समय आरोपी प्रिंसिपल प्रसून पांडेय ने बताया कि 18 जुलाई को वो विश्वकर्मा और शिवम मिश्रा के साथ वह विट्ठल ग्रीन पहुंचा था। जहां प्रोवीर शर्मा और धीरू उर्फ़ धीरज मिले थे, जिन्होंने प्रोफेसर पर हमला करने के लिये कहा था। इसके चलते पुलिस ने प्रोवीर शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने के लिए धारा 61 (२) बीएनएस की धारा जोड़ी है। आरोपी प्रिंस की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को प्रोवीर शर्मा के घर की पार्किंग से जब्त किया है।

Veer Bal Diwas : वीर साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में कल वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन
ब्राह्मण युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपनाया इस्लाम 🛑 परिजनों पहुंचे थाना और दी शिकायत, युवती के 3 दोस्तों पर ब्रेनवॉश का आरोप
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान
BharatMala Scam : 326 करोड़ घोटाले पर केंद्र की सख्ती, CG से मांगी जानकारी
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?