CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : तहसीलदार मैडम का फूटा गुस्सा, छात्राओं से कहा – ”लिखकर दे दूंगी तो चली जाओगी जेल”

CG Breaking : तहसीलदार मैडम का फूटा गुस्सा, छात्राओं से कहा – ”लिखकर दे दूंगी तो चली जाओगी जेल”

By Newsdesk Admin
10/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम विष्णु देव साय तक बेटियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं, परंतु छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की तहसीलदार मैडम ने बेटियों के प्रदर्शन से नाराज होकर उनको जेल भेजने तक की धमकी दे डाली है।

आपको बता दें कि बिलासपुर जिला के पचपेड़ी में 100 बिस्तरों वाला छात्रावास स्कूल के साथ बनाया गया है जहां रहकर छात्राएं पढ़ाई करती हैं। यहां कि छात्राओं की शिकायत है कि उनको ढंग का नाश्ता तक नहीं दिया जाता। छात्राओं की दिक्कतों पर जब छात्रावास और स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और नाराज छात्राएं प्रदर्शन कर हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। मौके पर बच्चों को समझाने के लिए तहसीलदार माया अंचल लहरे पहुंचीं थीं।

तहसीलदार मैडम ने बच्चों को प्रदर्शन बंद करने की समझाइश दे रही थीं लेकिन नाराज छात्राएं इस बात पर अड़ी रहीं कि उनकी समस्याओं का पहले समाधान किया जाए। छात्राएं तहसीलदार को अपनी परेशानियां भी गिनाती रहीं। तभी तहसीलदार मैडम ने अपना आपा खो दिया और कहा कि ”अगर मैं लिखकर दे दूंगी तो जेल चली जाओगी’।”मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी भी बच्चों से ये कहते हुए सुना गया कि ”तुम जानती नहीं हो किससे बात कर रही हो, शोर मत मचाओ जो कहा जा रहा है वो सुनो।”

गौरतलब हो कि छात्राएं हॉस्टल में सुविधाएं बढ़ाने और अच्छा खाना दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहीं थीं। नारेबाजी करते हुए उन्होंने चक्काजाम भी किया। जाम की खबर मिलते ही मौके पर तहसीलदार पहुंचीं और नाराजगी दिखाते हुए छात्राओं को जेल जाने की हिदायत दे बैठीं। तहसीलदार मैडम का अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में साफ-सफाई और खाने की समस्या है। जिसे दूर करने की मांग करने पर मैडम मनमानी करती है। स्कूल में पढ़ाई ठीक से नहीं हो रही है और शिक्षकों के आने-जाने का कोई समय तय नहीं है, इससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। हॉस्टल में शासन से मिलने वाली सुविधाओं पर भी मैडम ध्यान नहीं देती।

Electrocution Case Chhattisgarh : आंगनबाड़ी और खेत में करंट से मौत, हाई कोर्ट ने कहा- सरकार तय करे जिम्मेदारी
Maoist Ceasefire Announcement : संघर्ष विराम की घोषणा से माओवादी संगठन में गहराई दरार, केंद्रीय समिति ने किया खारिज
Raipur Crime Control: रायपुर में नशा और चाकूबाजी पर कड़ा रुख, पुलिस को जनहित में सख्ती के निर्देश
40°C पार पहुंचा तापमान, सरगुजा में बादलों से मिली राहत, जल्द फिर बढ़ेगी गर्मी
Gobardhansupply Scam in Chhattisgarh: सदन में गूंजा फर्जी हस्ताक्षर का मामला, वन मंत्री पर विपक्ष ने कसा शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?