CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : युवा शक्ति को निगम-मंडलों में प्राथमिकता दिए जाने की मांग, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय से छात्र ब्रिगेड अध्यक्ष दक्ष की भेंट

CG खबर : युवा शक्ति को निगम-मंडलों में प्राथमिकता दिए जाने की मांग, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय से छात्र ब्रिगेड अध्यक्ष दक्ष की भेंट

By Newsdesk Admin
30/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन छात्र ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से भेंट कर छात्रों एवं युवाओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। इस दौरान संगठन एवं सरकार की संस्थाओं में ऊर्जावान युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने की मांग भी उन्होंने रखी है।

आपको बता दें कि भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने श्री साय का स्वागत करने के पश्चात राज्य के युवाओं और छात्र छात्राओं के हितों से जुड़े ज्वलंत मसले उनके समक्ष रखे हैं। श्री साय ने बड़ी आत्मीयता के साथ दक्ष वैद्य से चर्चा की। उनकी वकालत की पढ़ाई एवं राजनैतिक गतिविधियों के बारे में पूछा। दक्ष ने व्यक्तिगत जानकारी देने के बाद भाजपा संगठन के विस्तार, राज्य शासन के निगम, मंडलों व प्रधिकरणों में नियुक्तियों के बारे में चर्चा की।

दक्ष वैद्य ने श्री साय से आग्रह किया कि भाजपा के मूल संगठन के साथ ही युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा समेत पार्टी की तमाम इकाईयों में बड़े़ पदों पर ज्यादा से ज्यादा शिक्षित युवाओं को तरजीह दिए जाने का आग्रह किया। दक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान में युवाओं ने पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई है और आप जैसे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बेहतरीन परफॉरमेंस दिया है। इसके चलते हमारी पार्टी की सदस्य संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश के हो रहे विकास एवं बढ़ रहे मान सम्मान से युवा काफी उत्साहित हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के ही हाथों में देश एवं प्रदेश के सुरक्षित रहने का भरोसा बढ़ा है। इसे देखते हुए आग्रह है कि संगठन के साथ ही शासन के निगम, मंडलों और प्राधिकरणों में ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षित युवाओं को ही मौका दिया जाए। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी पर भी दक्ष वैद्य ने श्री साय से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में धान खरीदी व्यवस्थित ढंग से चल रही है, 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ खरीदी लिमिट को लेकर किसानों में अपार खुशी है। विरोधी दल के नेता धान खरीदी को लेकर तरह-तरह के दुष्प्रचार कर किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं मगर किसान उनके झांसे में नहीं आ रहे हैं। सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों तथा किए जा रहे ठोस उपायों से बस्तर, राजनांदगांव, कवर्धा, रायगढ़, सरगुजा, कोरिया आदि वनांचलों के आदिवासी व अन्य ग्रामीण बहुत खुश हैं। लंबी चर्चा के बाद भाजपा महामंत्री पवन साय ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए युवा नेता दक्ष वैद्य को विदा किया।

दुर्ग संभाग में cooperative Bank Scam सहकारी बैंक में 4.87 करोड़ से अधिक का घोटाला, 4 मैनेजर, 4 पर्यवेक्षक और एक बाबू बर्खास्त, हो सकती है FIR
भोपाल में 11 इंच बारिश, बड़ा तालाब में पानी बढ़ा:पूरा भरने में सवा 7 फीट पानी की जरूरत; कोलार, कलियासोत-केरवा में भी आवक
Fisheries Scheme Chhattisgarh : पारंपरिक खेती से आत्मनिर्भरता तक, मत्स्य पालन ने बदली हरिगंवा के किसान की जिंदगी
उत्तरप्रदेश में सनसनीखेज मामला: , अश्लील Video और ब्लैकमेल… मथुरा का ‘इमरान’ पर आरोप
मां के लिए चावल क्यों बनाए…’, पति की टोक ऐसी चुभी, लखनऊ में बीजेपी नेता की पत्नी ने खुद को मार ली गोली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stabbing in Bhilai
भिलाई में चाकूबाजी की दो वारदातों से सनसनी, थर्ड जेंडर समेत तीन लोग घायल

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-6 ए-मार्केट की…

Kevai Irrigation Project
Kevai Irrigation Project : केवई नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 3.49 करोड़ मंजूर, 295 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधा

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ शासन के…

Ambikapur Road Accident
Ambikapur Road Accident : हादसे के बाद दिखाई संवेदनशीलता, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बचाई घायलों की जान

सीजी भास्कर, 07 जून : महिला एवं बाल विकास…

Jashpur Medical College
Jashpur Medical College : जशपुर बनेगा मेडिकल शिक्षा का नया केंद्र, 50 MBBS सीटों पर प्रवेश की तैयारी

सीजी भास्कर, 07 जून :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Raipur Gangrape Case
Raipur Gangrape Case  : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी निलंबित

सीजी भास्कर, 7 जून : नाबालिग से सामूहिक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रामनवमी पर दीपका में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा और भंडारे से दिया एकता का संदेश

07/04/2025
छत्तीसगढ़

Teejan Bai : फेफड़ों में पानी और निमोनिया की शिकायत के बाद पंडवानी गायिका तीजन बाई अस्पताल में भर्ती

28/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG खबर : भाजपा नेत्री ने सुपारी देकर दुकान में लगवाई आग, पकड़े गए 3 आरोपियों ने पूछताछ में उगला राज, महिला नेत्री अब पुलिस गिरफ्त में

12/01/2025
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

handwritten budget in chhattisgarh: कलेक्टर से वित्त मंत्री बने ओपी चौधरी ने हाथ से लिखा 100 पन्नों का बजट, छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार

03/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?