CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG NEWS : छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान, फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान, फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share
CG NEWS
CG NEWS

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल : छत्तीसगढ़ सरकार (CG NEWS) ने राज्य में फैशन शिक्षा और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। नवा रायपुर में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के नए कैम्पस की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 271.18 करोड़ रुपये है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए फैशन शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा, बल्कि राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.एफ.टी.) भारत में फैशन डिजाइन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में से एक है। 1986 में कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत स्थापित इस संस्थान के वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु सहित देश भर में 17 परिसर हैं।

नवा रायपुर (CG NEWS) में स्थापित होने वाला यह 18वां नया कैम्पस छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी। यह संस्थान फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन प्रबंधन और फैशन प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करेगा। साथ ही, यह फैशन उद्योग के साथ सहयोग के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

नवा रायपुर (CG) में एन.आई.एफ.टी. की स्थापना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को विश्वस्तरीय फैशन शिक्षा प्राप्त करने का अवसर अपने राज्य में ही मिलेगा। यह संस्थान तकनीकी रूप से प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करके फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को मजबूती प्रदान करेगा। इसके आलावा, यह परियोजना स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। नवा रायपुर में एन.आई.एफ.टी. कैम्पस की स्थापना न केवल फैशन शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति लाएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को औद्योगिक और आर्थिक विकास के नए शिखर पर ले जाएगी।

नवा रायपुर एक उभरता हुआ वैश्विक केंद्र (CG NEWS)

नवा रायपुर, जो पहले से ही एक स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, अब शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी एक नया मुकाम हासिल कर रहा है। एन.आई.एफ.टी. कैम्पस की स्थापना से नवा रायपुर को फैशन और टेक्सटाइल उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बनने का अवसर मिलेगा। यह परियोजना न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की छवि को भी निखारेगी।

Chhattisgarh Voter List Revision : 6 दिनों में करीब 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, बांटे गणना प्रपत्र
Infiltration Mastermind Killed : घुसपैठ कराने के मास्टरमाइंड समंदर खान को सेना ने एलओसी पर मार गिराया
‘बॉर्डर 2’ के लिए सनी देओल ने वसूली मोटी रकम, वरुण-दिलजीत को मिले इतने करोड़, देखें स्टार कास्ट फीस
अंबेडकर जयंती पर कन्या भोज! बुजुर्ग ब्राह्मण ने 101 दलित कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन
UP: मुरादाबाद में प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने किया हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी, लगाया ये आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

महाराष्ट्र: पालघर में रामनवमी कार्यक्रम में अंडा फेंकने का आरोप, तनाव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

07/04/2025
छत्तीसगढ़

Ambulance Oxygen Death: रास्ते में बुझती सांसें, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

09/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

कर्ज लेकर किसान ने तैयार की फसल, रातों रात महीनों की मेहनत जल कर हुई खाक, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का

21/11/2024
Fertilizer Stock Irregularities Kondagaon
छत्तीसगढ़

Fertilizer Stock Irregularities Kondagaon : कृषि विभाग की दबिश, खाद विक्रेताओं की दुकान पर बड़ा खुलासा

09/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?