CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chacei Dam Drowning: नहाते समय युवक लापता, अंधेरे के कारण रुका रेस्क्यू, सुबह से तलाश

Chacei Dam Drowning: नहाते समय युवक लापता, अंधेरे के कारण रुका रेस्क्यू, सुबह से तलाश

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। 23 वर्षीय आकाश पटेल दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जहां Chacei Dam Drowning (चचेई डैम डूबने की घटना) में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। 12 घंटे गुजर जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।

Contents
  • दोस्तों ने की तलाश, फिर पुलिस को दी जानकारी
  • Chacei Dam Drowning (चचेई डैम) हादसा: अंधेरे में रुका रेस्क्यू ऑपरेशन
  • परिवार में पसरा मातम, घर पर थी पूजा
  • दो बहनों का अकेला भाई था युवक Chacei Dam Drowning
  • Police Action: भैंसाझार डैम के गेट बंद कराए गए

दोस्तों ने की तलाश, फिर पुलिस को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, दोपहर में खाना खाने के बाद सभी दोस्त डैम के किनारे घूम रहे थे। शाम ढलते-ढलते कुछ युवक नहाने उतर गए। इसी दौरान आकाश अचानक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

Chacei Dam Drowning (चचेई डैम) हादसा: अंधेरे में रुका रेस्क्यू ऑपरेशन

मामले की जानकारी मिलते ही रतनपुर और कोटा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शाम होते-होते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन बढ़ते अंधेरे के कारण खोजबीन रोकनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि अब सोमवार सुबह एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम फिर से तलाश शुरू करेगी।

परिवार में पसरा मातम, घर पर थी पूजा

घटना के वक्त आकाश के घर पर पूजा का आयोजन था। उसके बुआ के बेटे का कुछ समय पहले सड़क हादसा हुआ था, और ठीक होने के बाद परिवार ने यह पूजा रखी थी। लेकिन आकाश बिना बताए दोस्तों के साथ पिकनिक पर चला गया। शाम 6 बजे के करीब परिजनों को हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया।

दो बहनों का अकेला भाई था युवक Chacei Dam Drowning

23 साल का आकाश कुदुदंड मिलन चौक का रहने वाला था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और पढ़ाई के साथ-साथ ठेकेदारों के पास सुपरवाइजर का काम करके घर का खर्च भी संभालता था। परिवार इस हादसे से टूट गया है।

Police Action: भैंसाझार डैम के गेट बंद कराए गए

पुलिस को आशंका है कि पानी का तेज बहाव युवक को दूर तक ले गया होगा। इसी कारण Chacei Dam drowning (चचेई डैम हादसा) के बाद पुलिस ने अरपा भैंसाझार और कोनी बैराज के गेट तुरंत बंद कराए। ताकि पानी का बहाव नियंत्रित हो और युवक को तलाशना आसान हो सके।

Join our WhatsApp Group:

https://chat.whatsapp.com/BHtDxcUPa2p6ATl8qrPbiO?mode=ac_t

CCI ने Meta पर लगाया 213 करोड़ रुपये का जुर्माना, WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े मामले को लेकर हुई कार्रवाई
Weather Update Chhattisgarh 2026: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के संकेत
शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद घोषणा
Exam Duty Teacher Absent : खोंगसरा स्कूल में परीक्षा के दौरान भारी लापरवाही, 4 में से केवल 1 शिक्षक पहुंचा केंद्र, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़
Kopra Reservoir : कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Business
Illegal Liquor Business : कोरबा में ढाबे की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, संचालक गिरफ्तार, नवंबर में 134 मामले दर्ज

कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में ढाबे की…

Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज, शुभम सोनी ने कोर्ट में लगाया बॉन्ड आवेदन
Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज, शुभम सोनी ने कोर्ट में लगाया बॉन्ड आवेदन

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले (Mahadev Betting Case) में…

Chhattisgarh PSC
Chhattisgarh PSC : PSC अध्यक्ष की नियुक्ति के इंतजार में 155 पदों की भर्ती अटकी, 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू भी लंबित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh PSC) में अध्यक्ष…

Balod Hospital Negligence Allegation : प्रसव के दौरान नवजात की मौत, कुछ घंटे बाद मां ने भी तोड़ा दम; डॉक्टर-नर्स पर गंभीर आरोप
Balod Hospital Negligence Allegation : प्रसव के दौरान नवजात की मौत, कुछ घंटे बाद मां ने भी तोड़ा दम; डॉक्टर-नर्स पर गंभीर आरोप

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई इस घटना के…

Jagdalpur Sports Competition
Jagdalpur Sports Competition : जगदलपुर में 28 नवंबर से खेलों का महाकुंभ, 40 कृषि कॉलेजों के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बस्तर के जगदलपुर में 28 नवंबर से तीन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?