CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चंद्रकांत पाटिल ने कहा- “मुंबईकरों को बंधक बनाना गलत”, संजय राउत ने अमित शाह पर उठाए सवाल

चंद्रकांत पाटिल ने कहा- “मुंबईकरों को बंधक बनाना गलत”, संजय राउत ने अमित शाह पर उठाए सवाल

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

सीजी भास्कर 31 अगस्त।

Contents
  • चंद्रकांत पाटिल का बयान
    • आरक्षण पर क्या कहा?
  • संजय राउत का पलटवार

मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर राज्य की सियासत गर्म है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील बीते शुक्रवार से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

इस आंदोलन के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है।

चंद्रकांत पाटिल का बयान

बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आंदोलन करना सबका अधिकार है, लेकिन आम मुंबईकरों को परेशान करना या उन्हें बंधक बनाना गलत है।

फडणवीस की तुलना शिवाजी महाराज से किए जाने पर उन्होंने कहा –

“मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छत्रपति शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर चलकर काम कर रहे हैं। लेकिन हमने कभी भी शिवाजी महाराज की सीधी तुलना नहीं की, क्योंकि ऐसा करने से विवाद खड़ा हो सकता है।”

आरक्षण पर क्या कहा?

मराठा आरक्षण को लेकर चंद्रकांत पाटील ने कहा कि बिना वैध प्रमाणपत्र के किसी को भी ओबीसी वर्ग से आरक्षण मिलना संभव नहीं है। अगर दबाव में कोई निर्णय भी ले लिया जाए तो वह अदालत में नहीं टिकेगा।

उन्होंने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चार बार मुख्यमंत्री रहे,

लेकिन तमिलनाडु की तरह आरक्षण का मॉडल क्यों लागू नहीं कर पाए? वहीं, उन्होंने दावा किया कि मराठा समाज सामाजिक रूप से पिछड़ा नहीं है और उनके लिए वास्तविक विकल्प सिर्फ EWS आरक्षण है।

चंद्रकांत पाटिल ने आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ पंचायत चुनावों में राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश है।

संजय राउत का पलटवार

दूसरी ओर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कोने-कोने से मराठा समाज के लोग मुंबई आए हैं और हजारों की संख्या में आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

संजय राउत ने आरोप लगाया कि सरकार मराठा समाज की पीड़ा को नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा कि जरांगे पाटील बारिश और कठिन परिस्थितियों में भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जबकि सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
तुर्किए को केरल सरकार की मदद का पुराना मुद्दा उठाकर शशि थरूर ने कई निशाने साधे हैं
Durg Kidnapping Murder Case: पैसे की वसूली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, होटल बना टॉर्चर रूम
Raipur LPG Black Marketing: राजधानी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-दुकानों से सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त
पाईप लाईन, सीसी रोड, नाली-पुलिया निर्माण के लिए 4.93 करोड़ स्वीकृत, विधायक रिकेश ने जताया आभार
Maharashtra Board Exam 2026 : 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा नकल कांड: 584 में से 581 छात्र पकड़े गए, 50 से ज्यादा स्कूल कर्मियों पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?