CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चरणदास महंत का तीखा हमला: छत्तीसगढ़ सरकार अनुभवहीन, मंत्रियों ने अभी विधायकी भी नहीं सीखी

चरणदास महंत का तीखा हमला: छत्तीसगढ़ सरकार अनुभवहीन, मंत्रियों ने अभी विधायकी भी नहीं सीखी

By Newsdesk Admin
24/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अगस्त |

Contents
  • 14 मंत्रियों की नियुक्ति पर सवाल
  • ज्योत्सना महंत का भी सरकार पर निशाना
  • मुख्यमंत्री से जवाब मांगने की बात

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह अनुभवहीन है और कई ऐसे मंत्री बनाए गए हैं, जिन्हें विधायक का काम तक ढंग से नहीं आता।

महंत का कहना है कि जब विधायक की भूमिका ही नहीं समझी, तो मंत्री के दायित्व कैसे निभाएंगे।

14 मंत्रियों की नियुक्ति पर सवाल

महंत ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि साव खुद वकील हैं और उन्हें संविधान का पालन करना चाहिए। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भी 90 सीटों वाली विधानसभा में 14 मंत्रियों के मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

महंत ने चेतावनी दी कि अगर छत्तीसगढ़ में भी संवैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं हुआ, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

ज्योत्सना महंत का भी सरकार पर निशाना

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई संगठन लगातार हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार स्थिति संभालने में नाकाम रही है।

सांसद ने आगे कहा कि संसद में जब वे अपने मतदाताओं की समस्याएं उठाना चाहती हैं, तो उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता।

 “कभी माइक बंद कर दिया जाता है, कभी बोलने से रोक दिया जाता है। ऐसे में संविधान की बात छोड़िए, पहले देश को बचाना जरूरी है, तभी जनता की आवाज सुनी जा सकेगी।”

मुख्यमंत्री से जवाब मांगने की बात

प्रदेश में 14 मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर ज्योत्सना महंत ने कहा कि इस मामले का सही जवाब मुख्यमंत्री को ही देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अगर संवैधानिक दायरे से बाहर जाकर फैसले ले रही है तो जनता को भरोसा कैसे होगा।

दूल्हा तैयार, बारात निकल ही रही थी कि बच्चे को लेकर थाना पहुंची दिल्ली वाली Girlfriend, शादी टलने से दुल्हन की बिगड़ी तबियत
Amit Shah Message : Amit Shah का सख्त संदेश माओवादियों को, सीजफायर नहीं होगा, हथियार डालकर करें आत्मसमर्पण
BIHAN scheme Chhattisgarh : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने 24,550 समूहों को 147 करोड़ की राशि जारी
Bilaspur Shooting Case : जनपद उपाध्यक्ष पर हमला, 7 गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा
रायपुर लौट रहे एक ही परिवार के 7 सदस्य घायल, ड्राइवर की झपकी, दीवार से टकराई कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Viral Video
Elephant Viral Video : हाथियों पर पत्थरबाजी और पटाखे फोड़ना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग करेगा कार्रवाई

सीजी भास्कर, 28 जून। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा…

Wall Learning Initiative : गांव की दीवारें बनीं बच्चों की पाठशाला, बिना कोचिंग घर-घर पहुंच रही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

सीजी भास्कर, 28 जून : बिलासपुर जिले के…

Dhamtari Online IPL Betting Crackdown : 6 महीने में 16 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Online IPL Betting Crackdown

Unified Emergency Number 112 : देशभर में एक होगा इमरजेंसी नंबर

Unified Emergency Number 112

Chhattisgarh Serial Killers : 5 खौफनाक सीरियल किलर्स: लालच, सनक और जुनून ने ली कई बेगुनाहों की जान

Chhattisgarh Serial Killers

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?