CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़: मुर्गियों से भरा वाहन पलटा, घायल ड्राइवर को बचाना छोड़ मुर्गियां लूटकर भगने लगे लोग

छत्तीसगढ़: मुर्गियों से भरा वाहन पलटा, घायल ड्राइवर को बचाना छोड़ मुर्गियां लूटकर भगने लगे लोग

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

23 जून 2025 :

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुर्गियों से भरा एक वाहन पलट गया. वाहन पलटते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और मुर्गियां लूटने लगे. जिसका वीडियो भी सामने आया है.

अक्सर आपने देखा होगा कि सड़क पर वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से अनाज या पेट्रोल-डीजल लूटने की होड़ मच जाती है. मगर इस बार मामला कुछ अनोखा सामने आया है. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुर्गियों से भरा वाहन पलट गया. वाहन पलटने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग मुर्गियां लूटने लगे.

जानकारी के अनुसार दुर्ग सम्भाग के बेमेतरा जिले में तीन दिन पहले दोपहर 3 बजे के बाद एक मुर्गी से भरा हुआ वाहन सड़क किनारे पलट गया. वाहन पलटते ही लोग पहुंच गए और घायल ड्राइवर को बचाने के बजाय मूर्गियां लूटने लगे. इस दौरान लोग वाहन में भरे हजारों मुर्गी लूट ले गए. पूरा मामला नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी गांव का है.

पुलिस ने बताया कि बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमरी के पास मुर्गियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके बाद मुर्गी लूटने वाले की होड़ लग गई. लोग मुर्गी लूटने में इतने व्यस्त हो गए कि घायल ड्राइवर की मदद भी नहीं की.  

सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा हजारों मूर्गियां लूटी गई. फिलहाल मामले में अभी वाहन चालक की तरफ से थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. अगर वाहन चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो जांच की जाएगी. 

मामले में वाहन चालक का कहना है कि वह मुर्गियां लेकर एक फर्म में जा रहा था. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया. इस दौरान ग्रामीण मुर्गियां लूट ले गए. आपको बता दें कि मूर्गियों को लूटने की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Chhattisgarh Highway Tunnel : छत्तीसगढ़ को मिली पहली राष्ट्रीय राजमार्ग टनल, सिर्फ 12 महीनों में पूरा हुआ निर्माण कार्य
हैदराबाद में महादेव सटोरियों को पकड़ने गई दुर्ग टीम को स्थानीय पुलिस ले गई थाना 🛑 बिना सूचना टीम ने डाली रेड, भिलाई का एक युवक चौथी मंजिल से कूदा, हालत गंभीर
रत्नावली ने किया MLA अनुज शर्मा का अभिनंदन, कहा – “आपकी निश्चछलता और कर्मठता हमें देती है सतत कार्य करने की “प्रेरणा”
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या
BJP जिला कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष किरणदेव महामंत्री साय की अनुशंसा बाद हुई घोषणा, देखिए सूचि​
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?