CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Artists Welfare : कलाकारों को मिला नई पहचान का सम्मान: मासिक पेंशन बढ़कर अब 5000

Chhattisgarh Artists Welfare : कलाकारों को मिला नई पहचान का सम्मान: मासिक पेंशन बढ़कर अब 5000

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share
Chhattisgarh Artists Welfare
Chhattisgarh Artists Welfare

सीजी भास्कर, 14 मई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के उन कलाकारों और साहित्यकारों (Chhattisgarh Artists Welfare) के लिए एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक निर्णय लिया गया, जो आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। अब इन्हें दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (पेंशन) राशि को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कलाकार और साहित्यकार (Chhattisgarh Artists Welfare) समाज की आत्मा हैं। उनका योगदान अमूल्य है। यह निर्णय केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके प्रति राज्य की संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बजट सत्र में की गई घोषणा का परिपालन है, और हमारी सरकार हर वर्ग के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

यह पेंशन संस्कृति विभाग की वित्तीय सहायता योजना नियम-1986 के अंतर्गत दी जाती है। इस योजना की शुरुआत 1986 में हुई थी, जब सहायता राशि न्यूनतम 150 रुपये और अधिकतम 600 रुपये थी। बाद में 2007 में इसे 1500 रुपये और 2012 में 2000 रुपये किया गया, लेकिन 12 वर्षों से इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई थी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 162 कलाकारों और साहित्यकारों को यह मासिक पेंशन दी जा रही है। अब उन्हें सालाना 24 हजार की जगह 60 हजार रुपये मिलेंगे, जिससे वे अपनी बुनियादी जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी कर सकेंगे।

मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित इस संशोधन से राज्य पर कुल 58.32 लाख रुपये का वार्षिक अतिरिक्त व्यय भार आएगा। पहले जहां कुल वार्षिक व्यय 38.88 लाख रुपये था, वह अब बढ़कर 97.20 लाख रुपए वार्षिक हो जाएगा। लेकिन यह व्यय राज्य सरकार के लिए गौरवपूर्ण कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने कला, साहित्य और संस्कृति (Chhattisgarh Artists Welfare) की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया, उनका आत्मसम्मान बनाए रखना हमारा दायित्व है। यह निर्णय संवेदनशील और समावेशी शासन का प्रमाण है। सरकार का यह कदम न केवल आर्थिक सहारा देगा, बल्कि कलाकारों और साहित्यकारों को आत्मबल और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रदान करेगा।

Fake Hindustan Unilever products busted : हिंदुस्तान यूनिलीवर के नकली उत्पादों का भंडाफोड़
24 Carat Gold : सोने के भाव में बदलाव, 24 कैरेट की कीमत 1.55 लाख से आगे निकली
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग की बदहाल सड़क पर सख्त हुए तोखन साहू, जल्द मरम्मत के दिए निर्देश
Chhattisgarh Logistics Hub : नवा रायपुर से चीन तक छत्तीसगढ़ ने खोला वैश्विक लॉजिस्टिक्स का द्वार
Rail Infrastructure Chhattisgarh : रायपुर में 175 करोड़ की रेल परियोजना को मंजूरी, बनेगी नई होमिंग सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

Kesra Irrigation Project
Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

दुर्ग जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत…

Jashpur Road Project
Jashpur Road Project : जशपुर में सड़कों के लिए 12.63 करोड़ मंजूर, 27.6 किमी मार्ग होंगे मजबूत

जशपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने…

Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के…

Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : ज्योतिष में शनि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?