CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव : कल होगी वोटिंग, महापौर के लिए सफेद, पार्षद के लिए गुलाबी लाइन के पास होगा बटन, वोटर पर्ची, आधार कार्ड समेत 18 डॉक्यूमेंट के जरिए मतदाता डाल सकेंगे वोट

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव : कल होगी वोटिंग, महापौर के लिए सफेद, पार्षद के लिए गुलाबी लाइन के पास होगा बटन, वोटर पर्ची, आधार कार्ड समेत 18 डॉक्यूमेंट के जरिए मतदाता डाल सकेंगे वोट

By Newsdesk Admin
10/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। इस बार के चुनाव में मतदाता, EVM के जरिए एक साथ महापौर-अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान करेंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटर पर्ची, आधार कार्ड समेत 18 डॉक्यूमेंट के जरिए मतदाता वोट दे सकेंगे। EVM में महापौर के नाम सफेद पट्‌टी और पार्षद उम्मीदवार के नाम गुलाबी पट्‌टी पर लिखे दिखेंगे। आपको बता दें कि 10 नगर निगमों में जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर और चिरमिरी शामिल हैं जबकि 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए 11 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 15 फरवरी को मतगणना के साथ नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

रायपुर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बांधे ने बताया कि जिले के 11 नगरीय निकायों में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। त्रिस्तरीय पंचायत मतदान के लिए 7 लाख 16 हजार 277 मतदाता है। जिले के नगरीय निकायों में 1221 मूल मतदान केन्द्र और 69 सहायक मतदान केन्द्र, इस प्रकार कुल 1290 मतदान केन्द्र हैं। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 1374 मूल मतदान केन्द्र और 04 सहायक मतदान केन्द्र, इस प्रकार कुल 1378 मतदान केन्द्र हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर SEC-ER से ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए cgsec.gov.in वेबसाइट में जाकर VOTER SEARCH & PRINT- URBAN और VOTER SEARCH & PRINT- RURAL नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख या प्रिंट कर सकते हैं।

नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से रमेश पटेल, नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 से पूनम दिबेश सोलंकी, भिलाई उप चुनाव वार्ड 35 से चंदन यादव और वार्ड क्रमांक 45 से नारायण पटेल पार्षद पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। मुंगेली जिले के नगर पालिका परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से धारनी पुरुषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 8 से आलोक परेडा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्रमांक 13 शिवमती पटेल (नीतू), महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद सरायपाली के वार्ड क्रमांक 5 से रोहित प्रधान और वार्ड क्रमांक 13 से गंगाराम पटेल भी चुन लिए गए हैं। नगर पंचायत बसना से अध्यक्ष पद के लिए डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 4 से आशीष साहू, वार्ड क्रमांक 11 से महेन्द्र सिंह (पिन्टू), वार्ड क्रमांक 13 से राकेश डड़सेना, मुंगेली जिले के नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 5 से मनोज कुमार पांडे और वार्ड क्रमांक 7 से मेला राम जायसवाल निर्विरोध चुने गए हैं। सक्ती जिला के नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 7 से जितेश शर्मा (अन्नपूर्णा), नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक 7 से राधा देवी टंडन और वार्ड 15 से जयशंकर पटेल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 से घनश्याम कहार, वार्ड क्रमांक 3 से मुकेश जायसवाल उर्फ लालू, वार्ड क्रमांक 8 से सौभाग्य शरण सिंह पार्षद चुने गए हैं, ये सभी भाजपा नेता हैं।

CG IAS Transfer : राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रिलीव
Kerala Express Incident: चलती ट्रेन से फेंकी गई किशोरी की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार
Bihar Election Result 2025 : क्या बिहार में डबल सेंचुरी मारेगा NDA? रुझानों में 190 के करीब हुईं सीटें
CG Fraud : घर में चार लोगों की मौत का भय दिखाकर ठगी, 11 से अधिक लोगों को लगाई चपत
हर साल 40 लाख सर्पदंश, 50 हजार मौतें: कोबरा-रसेल वाइपर समेत 4 ज़हरीले सांपों से बचाव जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?