CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Congress Unity News : अब साथ चलने का समय है, अमरजीत भगत का बड़ा बयान, बोले सत्ता में खूब लड़ लिए, बहुत नुकसान करा लिया

Chhattisgarh Congress Unity News : अब साथ चलने का समय है, अमरजीत भगत का बड़ा बयान, बोले सत्ता में खूब लड़ लिए, बहुत नुकसान करा लिया

By Newsdesk Admin 08/11/2025
Share
Chhattisgarh Congress Unity News
Chhattisgarh Congress Unity News

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस (Chhattisgarh Congress Unity News) से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद अब पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान भी सामने आया है। भगत ने कहा है कि जब सत्ता में थे तो खूब लड़ लिए, बहुत नुकसान करा लिए, अब छत्तीसगढ़ के लोगों के चेहरों पर खुशियां लाने के लिए एक होकर काम करने की जरूरत है।

Contents
निपटो-निपटाओ की वजह से गई सरकारसहकारी समिति के धरनास्थल पहुंचे थे अमरजीत भगत(Chhattisgarh Congress Unity News) सिंहदेव ने बृहस्पत सिंह पर दिया बयानएकता की राजनीति पर कांग्रेस का नया संदेश

भगत के बयान के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सिंहदेव ने कहा है कि बाबा (टीएस सिंहदेव) वहां दिखाई देंगे जहां व्यवहार हो और जहां एक साथ मिलकर काम करने की मंशा हो।

निपटो-निपटाओ की वजह से गई सरकार

दरअसल कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पिछले दिनों दावा किया था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच निपटो-निपटाओ के खेल के कारण छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार चली गई। बड़े नेताओं की आपसी प्रतिद्वंद्विता के कारण पार्टी को नुकसान हुआ। अइस पर सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी थी कि बृहस्पत अनुभवी हैं, वे सही बोल रहे हैं।

सहकारी समिति के धरनास्थल पहुंचे थे अमरजीत भगत

इस बयानबाजी के बीच पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अंबिकापुर में सहकारी समिति के कर्मचारियों के धरनास्थल पर उनकी मांगों का समर्थन करने पहुंचे थे। टीएस सिंहदेव तथा बृहस्पत सिंह के बयान को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो भगत ने कहा कि आज हम सत्ता में नहीं हैं, सत्ता में थे तो खूब लड़ लिए, अब विपक्ष में आ गए हैं, अब सब लोगों को साथ मिलकर चलना चाहिए।

उन्होंने एक दोहा भी पढ़ा बीती ताहि बिसार दे, आगे की तू सोच। भगत ने कहा कि आलोचना करना है तो मेरी कीजिए, सारी बुराई मुझ पर डाल दीजिए और सारी अच्छाई खुद ले लें। भगत ने कहा कि हम बुरे हैं तभी तो लोगों ने हमें किनारे कर दिया, लेकिन अब समय बदल गया है। उन्होंने हड़ताली सहकारी समिति के कर्मचारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से लोग दुखी हैं, ऐसे लोगों के चेहरे पर खुशी लानी है।

(Chhattisgarh Congress Unity News) सिंहदेव ने बृहस्पत सिंह पर दिया बयान

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से यह सवाल किया गया कि क्या बाबा और बृहस्पत कभी एक मंच पर दिखेंगे। इस पर उन्होंने बड़े सहज और सरल भाव से कहा बाबा हमेशा वहां दिखाई देंगे, जहां एक साथ मिलकर काम करने की मंशा हो। दरअसल पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल में बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव पर कई व्यक्तिगत गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद बृहस्पत सिंह की टिकट भी कट गई थी और उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया था।

एकता की राजनीति पर कांग्रेस का नया संदेश

टीएस सिंहदेव, बृहस्पत सिंह और अमरजीत भगत तीनों के हालिया बयानों से कांग्रेस में आंतरिक मतभेद कम करने की कोशिश का संकेत मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयानबाज़ी आने वाले संगठनात्मक चुनावों से पहले पार्टी के भीतर नई “एकजुटता की पिच” तैयार कर सकती है।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 08/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?