CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh News: पढ़ाई को लेकर शिक्षकों ने लगाई डांट, डर के मारे छात्र ओडिशा भागे; तीन दिन बाद लौटे

Chhattisgarh News: पढ़ाई को लेकर शिक्षकों ने लगाई डांट, डर के मारे छात्र ओडिशा भागे; तीन दिन बाद लौटे

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

रायपुर। इंटरनेट मीडिया का प्रभाव इन दिनों बच्चों के व्यवहार में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना शनिवार को सामने आई, जब स्वामी आत्मानंद बीपी पुजारी स्कूल के कक्षा 9वीं और 10वीं के तीन छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही पर डांट लगाई गई। शिक्षकों ने उनकी हरकतों को लेकर अभिभावकों को स्कूल बुलाया, जहां उन्हें और अधिक फटकार मिली।

छुट्टी के बाद डांट से डरकर तीनों छात्र घर जाने के बजाय सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचे और बिना किसी योजना के ट्रेन में सवार होकर ओडिशा के टिटलागढ़ पहुंच गए।

ऐसे हुआ घटनाक्रम

शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक तीनों छात्र बागबाहरा पहुंच गए। वहां माता चंडी मंदिर में दर्शन किए, प्रसाद खाया और परिसर में ही सो गए। रविवार को वे टिटलागढ़ के लिए रवाना हुए और वहां करीब चार घंटे बिताए। इसके बाद तीनों छात्र वापस रायपुर के लिए निकल पड़े।

बच्चों के पास न तो मोबाइल फोन था और न ही पैसे। उन्होंने लोकल बोगी में सफर किया और अन्य यात्रियों की मदद से ट्रेन बदलते रहे। उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं था कि ट्रेन कहां जा रही है, लेकिन किसी तरह वे रायपुर लौट आए।

किसने दी सूचना?

रविवार देर रात एक छात्र चुपचाप घर पहुंच गया और छत पर सो गया, बिना किसी को कुछ बताए। वहीं, दो अन्य छात्र रातभर स्टेशन के पास भटकते रहे। सोमवार सुबह सात बजे ये दोनों छात्र ऑक्सीजोन के पास स्कूल बैग के साथ मिले, जहां परिजनों ने उन्हें ढूंढ निकाला। परिजन बच्चों को समझाकर घर ले गए और पूरे परिवार ने राहत की सांस ली।

शिक्षा और परवरिश को लेकर क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉ. जवाहर सूरीसेट्टी, वरिष्ठ शिक्षाविद के अनुसार “आजकल के बच्चे डांट या सजा नहीं सहना चाहते। वे दिन के आठ घंटे स्कूल में और बाकी समय घर पर रहते हैं, लेकिन माता-पिता द्वारा सही परवरिश नहीं मिल पाने के कारण उनमें अनुशासन की कमी आ रही है। पहले स्कूलों में अनुशासन के लिए डांट और सजा सामान्य बात थी, जो बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी होती थी।”

डॉ. वर्षा वरवंडकर, मनोविज्ञानी और करियर काउंसलर के अनुसार “इंटरनेट मीडिया का बच्चों पर असर बढ़ता जा रहा है। मोबाइल में मौजूद गेम्स और रील्स के कारण बच्चे दूसरों की नकल करने लगते हैं। उनमें ‘कुछ नया और तूफानी करने’ की प्रवृत्ति हावी हो रही है, जो उन्हें जोखिम भरे फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है।”

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू
Major action against online cricket betting in Raigarh : 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद
Diesel price hike impacts truck operations :डीजल महंगा पड़ते ही थमे 19 लाख ट्रक! खाने-पीने की चीजें हो सकती हैं महंगी
पेट्रोल डाल पड़ोसियों ने युवक को घेर कर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी हालत में ले गए जिला अस्पताल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
उज्जैन: महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी, फर्जी बुकिंग देकर की धोखाधड़ी..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?