CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India-Pakistan Ceasefire : हाई कमीशन में तैनात पाकिस्तानी अफसर को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश, इस वजह से लिया फैसला

India-Pakistan Ceasefire : हाई कमीशन में तैनात पाकिस्तानी अफसर को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश, इस वजह से लिया फैसला

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share
India-Pakistan Ceasefire
India-Pakistan Ceasefire

सीजी भास्कर, 14 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) लागू हुआ। इस बीच, मंगलवार को भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुसार कार्य न करने के कारण निष्कासित कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। इसके साथ ही, भारत ने नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त को अधिकारी की गतिविधियों पर एक आपत्तिपत्र भी सौंपा।

भारत ने पाकिस्तान (India-Pakistan Ceasefire) के उच्चायुक्त में कार्यरत एक अधिकारी को ‘persona non grata’ घोषित कर दिया है, जिसका अर्थ है कि सरकार उन्हें भारत में रहने के लिए उपयुक्त नहीं मानती।

भारत सरकार ने इस संबंध में पाकिस्तान हाई कमीशन के Chargé d’Affaires को एक डेमार्च भी जारी किया है, जिसका मतलब है कि सरकार ने इस मामले पर पाकिस्तान के प्रति औपचारिक रूप से विरोध प्रकट किया है।

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत ने ऑपरेशन सिंधु के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी कैंपों को नष्ट किया और पाकिस्तानी सेना को भी करारा जवाब दिया। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों पर हमले किए। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना के उन एयरबेस को भी नुकसान पहुंचाया, जिन पर पाकिस्तान को गर्व था।

सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) के तीन दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान को एक स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सभी कोशिशों के बावजूद, भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर कोई आंच नहीं आई है। पीएम मोदी ने यह भी कहा, “आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा स्पष्ट है। यदि फिर से कोई आतंकी हमला हुआ, तो भारत जवाब देगा, और वह जवाब पक्का होगा।”

Emergency Anniversary : आपातकाल की बरसी पर फिर छिड़ी बहस, प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को लेकर कही बड़ी बात
Risali Sanitation Tender Issue: रिसाली नगर निगम में सफाईकर्मियों का आक्रोश, काम बंद होते ही महापौर निवास पर प्रदर्शन
CBSE New Rule: अगर दूसरी बार बोर्ड एग्जाम देने पर कम नंबर आए तो क्या होगा? कौन से मार्क्स होंगे फाइनल
Waqf Amendment Act: वक्फ कानून पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Bihar Elections: बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मायावती ने बढ़ा दी महागठबंधन की टेंशन!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?