CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhindwara News: छिंदवाड़ा में खेत के कुएं में गिरा बाघ, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू, वन विभाग ने की ये अपील

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में खेत के कुएं में गिरा बाघ, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू, वन विभाग ने की ये अपील

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

छिंदवाड़ा , 08 मई 2025 :

MP News: मध्य प्रदेशृ के छिंदवाड़ा के पेंच नेशनल पार्क के आसपास के क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. जमनारा गेट से लगभग 5 किलोमीटर दूर, ठाटा और दादाझीर गांव के बीच एक खेत में बिना मुंडेर के कुएं में एक बाघ गिर गया. जैसे ही इस घटना की खबर मिली, वन विभाग और प्रशासन सक्रिय हो गया. लगभग 7 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बाघ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

दोपहर में खेत पर पहुंचे किसान ने बाघ को कुएं में गिरा हुआ देखा और तुरंत इसकी जानकारी खेत मालिक को दी, जिन्होंने वन विभाग को सूचना दी. विभाग की टीम मौके पर तेजी से पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. जिस कुएं में बाघ गिरा, उसमें कोई दीवार या घेराव नहीं था. यही लापरवाही इस घटना का कारण बनी. वन अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में खुले कुएं जंगली जानवरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद आस-पास के 3 क्षेत्रों को ‘बाघ संभावित क्षेत्र’ घोषित कर सुरक्षात्मक उपाय शुरू कर दिए गए हैं.

रात 10 बजे समाप्त हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरा, हाइड्रोलिक मशीन और प्रशिक्षित स्टाफ की मदद से ऑपरेशन शुरू किया. एक बांस की चारपाई को कुएं में उतारा गया, जिस पर पिंजरा रखा गया. थक चुका बाघ धीरे-धीरे पिंजरे में चढ़ा और फिर मशीन की मदद से उसे बाहर निकाला गया. इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व डिप्टी डायरेक्टर रंजीत सिंह ने किया.

रेस्क्यू रात करीब 10 बजे समाप्त हुआ. जब बाघ को बाहर निकाला गया, तो वह काफी थका हुआ था. माना जा रहा है कि वह दोपहर 3 बजे के आसपास कुएं में गिरा था. फिलहाल उसे वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक इलाज की व्यवस्था की जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और खेतों में खुले कुओं की स्थिति की जांच की.

कुओं पर मजबूत सुरक्षा घेराव बनाएं- वन विभाग

वन विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपने कुओं पर मजबूत सुरक्षा घेराव बनाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके. प्रशासन ने भी ऐसे कुओं की पहचान शुरू कर दी है जिनमें सुरक्षा नहीं है, और उन्हें ठीक करने का काम शुरू कर दिया है. PCCF को इसकी जानकारी दी गई है और चिकित्सकीय जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा.

West Champaran Bride : कन्यादान से पहले दूल्हे के पिता ने उठाई एक मांग, विवाद में खुली ऐसी बात कि… बारात बिना दुल्हन के लौट गई
इडली डोसा बनाने वाला बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली दवा, दुर्ग पुलिस ने 4 सौदागर पकड़े, मेडिकल व्यावसायी भी गिरफ्तार
Disha Salian Case: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मौत मामले में मिली क्लिनचीट
Moradabad POCSO Arrest : 13 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के शिकंजे में
पाकिस्तान पर डबल अटैक, इधर आतंकी ठिकाने तबाह… उधर बाजार में मचा हाहाकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?