CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chief Minister Excellence Award : छत्तीसगढ़ में नवाचार से सार्वजनिक सेवा को नई दिशा

Chief Minister Excellence Award : छत्तीसगढ़ में नवाचार से सार्वजनिक सेवा को नई दिशा

By Newsdesk Admin
25/12/2025
Share
GRAM G Scheme
GRAM G Scheme

सीजी भास्कर, 25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने (Chief Minister Excellence Award) 2025–26 की घोषणा की। यह पुरस्कार उन उत्कृष्ट प्रशासनिक नवाचारों को सम्मानित करेगा, जिन्होंने शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वर्ष राज्य के जिलों और विभागों से प्राप्त 312 प्रविष्टियों में से 10 नवाचारों का चयन किया गया, जिसमें तकनीक, परिणाम और नागरिक-केंद्रित सेवा पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन में नवाचार समय की आवश्यकता है और (Chief Minister Excellence Award) इस नई प्रशासनिक सोच को संस्थागत रूप देने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि सुशासन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि निरंतर हो रहे नवाचारों से साकार होता है। इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासन प्रणाली नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप गति, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ निरंतर स्वयं को ढाल सके।

जिला श्रेणी के विजेताओं में दंतेवाड़ा की “ब्लॉकचेन आधारित भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण” पहल को प्रमुख उदाहरण के रूप में रखा गया। इस नवाचार ने मैनुअल और कागजी प्रक्रियाओं को समाप्त कर ब्लॉकचेन आधारित छेड़छाड़-रोधी प्रणाली लागू की, जिससे भूमि अभिलेख प्राप्त करने का समय हफ्तों से घटकर मिनटों में आ गया। आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में यह कदम राजस्व प्रशासन के लिए नया मानक स्थापित करता है।

जशपुर जिले की “निर्माण जशपुर” पहल ने 16 विभागों की 7,300 से अधिक परियोजनाओं और 444 ग्राम पंचायतों का डिजिटल मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया। इस प्रणाली ने रियल-टाइम निगरानी, जियो-टैग्ड सत्यापन और GIS आधारित योजना को संभव बनाया, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और विलंब में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी का संवर्धित टेक-होम राशन (A-THR) नवाचार गंभीर कुपोषण को प्रभावी ढंग से कम करने में सफल रहा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से विकसित पोषण-घन आहार के माध्यम से गंभीर कुपोषित बच्चों में 77.5 प्रतिशत सुधार दर दर्ज की गई।

गरियाबंद जिले का “हाथी ट्रैकिंग एवं अलर्ट ऐप” तकनीक की मदद से मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने में प्रभावशाली साबित हुआ। AI आधारित ट्रैकिंग और रियल-टाइम अलर्ट से मानव हताहतों की संख्या लगभग शून्य तक पहुंची और फसल क्षति एवं मुआवजा बोझ में कमी आई।

नारायणपुर जिले का “इंटिफाई इंटेलिजेंस टूल” आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में डेटा एकीकरण और समन्वय की क्षमता को दर्शाता है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 100 से अधिक अभियान संचालित हुए और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में परिस्थितिजन्य जागरूकता बढ़ी।

विभागीय श्रेणी में शिक्षा विभाग का “विद्या समीक्षा केंद्र (VSK)” AI सक्षम प्लेटफॉर्म के रूप में 56,000 से अधिक विद्यालयों, 2.83 लाख शिक्षकों और 57.5 लाख विद्यार्थियों की निगरानी करता है। यह ड्रॉपआउट की प्रारंभिक पहचान और संसाधनों के बेहतर उपयोग को संभव बनाता है।

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का “वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम” 16 विभागों की 136 सेवाओं को एकीकृत करता है, जिससे अनुमोदन, प्रोत्साहन, शिकायत निवारण और निरीक्षण प्रक्रियाओं में तेजी और पारदर्शिता आई। वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग की ई-गवर्नेंस सुधार पहल ने ₹5,425 करोड़ का राजस्व अर्जित किया और ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली से निगरानी को मजबूत किया।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की “FDS 2.0 – ई-कुबेर डिजिटल भुगतान प्रणाली” ने मैनुअल चेक आधारित प्रक्रियाओं को समाप्त कर ₹1,776 करोड़ के 18 लाख लेन-देन को कैशलेस किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा अंतर्गत लागू QR कोड आधारित सूचना स्वप्रकटिकरण ने ग्रामीण नागरिकों को वास्तविक समय की योजना जानकारी उपलब्ध कराकर पारदर्शिता बढ़ाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नवाचार केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां नहीं, बल्कि भविष्य-उन्मुख शासन के लिए अनुकरणीय मॉडल हैं। (Chief Minister Excellence Award) यह सुनिश्चित करता है कि शासन प्रणाली निरंतर विकसित हो, नागरिक-केंद्रित और डेटा-आधारित बनी रहे।

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों में हर्ष, बलौदा बाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त से थे रायपुर जेल में
आपके काम की खबर 🛑 5G, True 5G और 5G+ में क्या है अंतर…..❓फर्क समझिए वरना Speed के रिचार्ज करते समय बन जाएंगे बेवकूफ
Congress protests over petrol-diesel crisis : बढ़ती महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंप के सामने धरना
Mahendra Goenka arrested :1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी,10 दिन की रिमांड पर भेजे गए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Electric Scooter Fire
Korba Electric Scooter Fire : चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक

Korba Electric Scooter Fire : लगातार ऐसी घटनाओं…

BSP Privatization Row
BSP Privatization Row : BSP निजीकरण पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल पर सांसद के बयान से सियासी विवाद

BSP Privatization Row : BSP के निजीकरण की…

Raipur Tribal Exhibition 2026
Raipur Tribal Exhibition 2026 : रायपुर में आज से सजेगा ‘आदि बाजार’, 12 राज्यों के 80 कारीगर 40 स्टॉल में दिखाएंगे जनजातीय कला और शिल्प

Raipur Tribal Exhibition 2026  :इस आयोजन का उद्देश्य…

Highway Pickup Accident
Highway Pickup Accident : अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर; ड्राइवर फरार

Highway Pickup Accident : पुलिस हाईवे पर लगे…

Murder Accused Wife Seeks Security
Murder Accused Wife Seeks Security : सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी ने मांगी सुरक्षा, बोली- अगला निशाना मैं थी; फांसी देने की मांग

Murder Accused Wife Seeks Security :आरोपी की पत्नी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?