CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chirag Paswan: असली होली कब मनाएंगे चिराग पासवान? खुद दिया जवाब; मां रीना पासवान भी थीं मौजूद

Chirag Paswan: असली होली कब मनाएंगे चिराग पासवान? खुद दिया जवाब; मां रीना पासवान भी थीं मौजूद

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share

13 मार्च 2025 :

लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने होली मिलन समारोह में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं और असली होली मनाने का महीना बताया। चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने कार्यकर्ताओं को अबीर लगाकर आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह पूर्व सांसद रामकृपाल यादव सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री व पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जीत की होली मनाएंगे। यह तो खुशियों की रंगों की शुरुआत है।

असली होली इस बार हम लोग नवंबर में मनाएंगे। जब पुनः एनडीए की बड़ी जीत होगी। इस अवसर पर चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने कार्यकर्ताओं को अबीर लगाकर आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, महासचिव संजय पासवान एवं मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, सांसद अरुण भारती व राजेश वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे।

होली मिलन में पहुंचे राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री

होली मिलन में राधाकृष्ण की भाव नृत्य देख राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तालियां बजा उठे। खगौल रोड में विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन सह सम्मान समारोह में ये नजारा दिखा। होली मिलन में पहुंचे राज्यपाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। साथ हीं आयोजित कार्यक्रम में भक्ति होली पर आधारित भाव नृत्य को देखा।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, पूर्व मंत्री संजय पासवान व कई नेता अधिकारी शामिल होकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। विधान पार्षद अनामिका सिंह ने कहा कि प्रेम सौहार्द के महापर्व रंगोत्सव पर स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।

होली का यह पर्व हमें कई संदेश देता है। कार्यक्रम में डा़ प्रवीन कुमार समेत काफी संख्या में पार्टी के पुरूष व महिला कार्यकर्ता व गणमान्य लोग शामिल हुए।

एनडीए के होली मिलन में जुटे सभी दल के नेता व कार्यकर्ता

राम खेले होली, लक्ष्मण खेले होली,………… आज बिरज में……, आदि भक्ति गीतों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धुम मचाया। पूर्व विधायक आशा सिन्हा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में ये नजारा नारियलघाट पर देखने को मिला। समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि होली रंगो को त्योहार है। भाईचारे का पर्व है।

सारी गिले सिकवे भूल कर एक दूसरे को होली का बधाई व प्रेम का संदेश देने का समय है। रंगों के साथ मन को भी मिलाएं। उन्होंने कहा कि इस बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनेगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि होली के बाद नये वर्ष आते हैं। आने वाले विधान सभा चुनाव मे राजग पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनायेगी।

समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के आलोक कुमार, विजय जयसवाल, बलेदव मेहता, गुंजन जयसवाल, ब्रजेश सिंह, चंदन कुमार, जदयू के महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, अशोक सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष चंदन यादव, छावनी परिषद के नामित सदस्या आशा देवी समेत एनडीए के कार्यकर्ता नेता शामिल थे।

अमेरिका के टैरिफ से मार्केट में तबाही, TRUMP के आगे झुका कनाडा और मेक्सिको, हटा दिए सारे टैक्स
अमेरिका में बहनोई को भेजा SMS – “हम खुदकुशी कर रहे हैं….❗सपरिवार मंदिर गए, दर्शन किया फिर आज सुबह नाबालिग समेत 4 लोग फ्लैट में मृत पाए गए, मैकेनिकल इंजीनियर की पारिवारिक खुदकुशी की तफ्तीश में जुटी पुलिस
Rajya Sabha: दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल, 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड
P Chidambaram Controversial Statements: कांग्रेस को फंसाने वाले चिदंबरम के बयान, पार्टी में मची हलचल
राज्य महिला आयोग की बैठक में डॉ किरणमयी के निर्देश पर न्यायपीठ का हुआ गठन, संभाग स्तरीय सदस्यों को सौंपा कार्यभार, देखिए किन्हें मिली जवाबदेही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arun Sao PWD Inspection Bilaspur : पीडब्ल्यूडी अफसरों पर फूटा गुस्सा, अधूरे कार्यों पर लगाई कड़ी फटकार

Arun Sao PWD Inspection Bilaspur

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, पांच दिन तक आंधी-बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।…

Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign : अनूठा अभियान, डाक के जरिए बीज पहुंचा रहे भोज साहू

Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?