सीजी भास्कर, 14 फरवरी | जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत CISF आरटीसी में पदस्थ एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने (CISF Jawan Suicide) आया है। गुरुवार रात मुकेश सिंह (27 वर्ष) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उनका शव आरटीसी कैंप परिसर में साइकिल स्टैंड के पास पार्किंग क्षेत्र में फंदे पर लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक जवान मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला था। फिलहाल आत्महत्या के ठोस कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान लंबे समय से किडनी की बीमारी (CISF Jawan Suicide) से पीड़ित था। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी और उससे जुड़े मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
घटनास्थल से पुलिस को एक ब्लैंक पेपर भी मिला है, जिस पर जवान ने अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। इसे आत्महत्या से जुड़ा अहम सुराग माना जा रहा है। उतई थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जवान के साथियों और कैंप स्टाफ से पूछताछ (CISF Jawan Suicide) की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। घटना के बाद कैंप परिसर में शोक का माहौल है, वहीं सुरक्षा बलों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।




