CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Clay Mine Collapse Chhattisgarh : दिवाली की खुशियां मातम में बदली…मिट्‌टी की खदान धंसने से एक महिला की मौत, दो महिलाएं बाल-बाल बची

Clay Mine Collapse Chhattisgarh : दिवाली की खुशियां मातम में बदली…मिट्‌टी की खदान धंसने से एक महिला की मौत, दो महिलाएं बाल-बाल बची

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
Clay Mine Collapse Chhattisgarh
Clay Mine Collapse Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। बलरामपुर जिले के ककनेसा गांव में शुक्रवार सुबह (Clay Mine Collapse Chhattisgarh) हादसा हो गया। छुई मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंसने से दो महिलाएं मिट्टी में दब गईं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद दो अन्य महिलाएं सुरक्षित बच गईं। घटना से गांव में कोहराम मच गया। महिलाओं को गांववालों ने ही बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्राम गुरमुटी निवासी सविता बाई पति विजय कुमार (35) गांव की अन्य तीन महिलाओं के साथ छुई मिट्टी निकालने के लिए ग्राम ककनेसा गई थी। ककनेसा में छुई मिट्टी की खदान (Clay Mine Collapse Chhattisgarh) है, जहां से आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मिट्टी निकालते हैं। छुई मिट्टी निकालने के लिए बनाए गए सुरंग में सविता बाई और एक अन्य महिला घुसी हुई थीं, तभी अचानक सुरंग का ऊपरी हिस्सा धंस गया और दोनों महिलाएं मिट्टी में दब गईं।साथ गई महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक महिला का कुछ हिस्सा मिट्टी से बाहर था, जिसे ग्रामीणों ने तत्काल निकाल लिया।

वहीं अंदर दबी सविता बाई को निकालने के लिए ग्रामीणों ने फावड़ा से खुदाई शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सविता बाई को बाहर(Clay Mine Collapse Chhattisgarh) निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने घायल महिला को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मृतका सविता बाई का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

।छुई मिट्टी का उपयोग सरगुजा अंचल में ग्रामीण क्षेत्रों में दीवारों और घरों की लिपाई-पोताई के लिए किया जाता है। यह सफेद और चिकनी मिट्टी है। दीपावली त्योहार से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घरों की रंगाई पोताई के लिए इस मिट्टी को निकालती हैं। इस मिट्टी को निकालने में खतरा रहता है।प्रतिवर्ष ऐसी घटनाएं होती हैं।ककनेसा में जहां यह हादसा हुआ, वहां खदान का ऊपरी हिस्सा भारी था, जो अचानक धंस गया और हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर वाड्रफनगर तहसीलदार अनुराग केरकेट्टा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने असुरक्षित तरीके से छुई मिट्टी निकालने पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश पंचायत प्रतिनिधियों को दिए।प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुरक्षा उपायों के बिना खदानों में प्रवेश न करें और छुई मिट्टी निकालने के कार्य में सावधानी बरतें।

Kawardha Bus Driver Beating : यात्री बस रोककर चालक से मारपीट और धमकी, बीच सड़क गुंडागर्दी का Video Viral
गर्भवती हिरण की मौत : बालोद में कुत्तों के डर से गई जान, ढाई महीने में चौथी घटना
Water Crisis : 4 दिन से सूखी पुलिस लाइन की टोंटियां, पानी के लिए भटक रहे पुलिसकर्मियों के परिवार
छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: 47 नए पदाधिकारियों की टीम तैयार, चुनावी रणनीति को मिलेगा नया तेवर
रायपुर: 3 मार्च को फिर ED ने बुलाया, कांग्रेस नेता बोले – बीजेपी कार्यालय की भी हो जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh monsoon update
Chhattisgarh monsoon update : फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh monsoon update

Ranbir Kapoor Eye Infection
Ranbir Kapoor Eye Infection : रामायण के भव्य ट्रेलर से पहले रणबीर कपूर की बढ़ी परेशानी, बेटी से फैला आंखों का संक्रमण

फिल्म रामायण का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के…

Kieron Pollard
Kieron Pollard : कायरन पोलार्ड ने रचा नया इतिहास, अब टूट सकता है सबसे ज्यादा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान दर्ज…

Retired Police Officer
Retired Police Officer : बिलासपुर में सेवानिवृत्त थाना प्रभारी ने उठाया आत्मघाती कदम, घर के भीतर मिला शव

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। बिलासपुर के सरकंडा इलाके…

VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : ग्रामीण विकास मंत्रालय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?