CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Clinic Seal : झोला छाप डाक्टर की क्लिनिक सील, दो RHO का कार्यस्थल बदला व एक का वेतन रूका

Clinic Seal : झोला छाप डाक्टर की क्लिनिक सील, दो RHO का कार्यस्थल बदला व एक का वेतन रूका

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share
Clinic Seal
Clinic Seal

सीजी भास्कर, 06 मई। सुशासन तिहार के अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले के प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक झोला छाप डाक्टर की क्लिनिक को सीलबंद (Clinic Seal) कर दिया है, जबकि दो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों (आरएचओ) के कार्यस्थल में परिवर्तन किया गया और एक का वेतन भी रोक दिया गया है। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विभाग ने भी एक वरिष्ठ पशु चिकित्सक का कार्यस्थल बदलने की कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, पलारी में विजय साहू नामक झोला छाप डाक्टर के द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लिनिक (Clinic Seal) की शिकायत मिलने पर एंटी क्वेक्स टीम ने छापा मारा और क्लिनिक को सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है ताकि अवैध चिकित्सकीय प्रथाओं को रोका जा सके और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, विकासखंड कसडोल के उप स्वास्थ्य केंद्र नवागांव में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जितेंद्र जांगड़े को प्रभारी सेक्टर पर्यवेक्षक के रूप में राजादेवरी भेजा गया है, जबकि सुरेश कुमार धृतलहरे को उप स्वास्थ्य केंद्र नवागांव में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

इसके अलावा, पलारी के उप स्वास्थ्य केंद्र (Clinic Seal) हरिनभट्ठा में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उपेंद्र साहू की ड्यूटी पर नियमित रूप से अनुपस्थिति और शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत के बाद उनका वेतन रोक दिया गया है। उनकी विस्तृत जांच हेतु विभागीय समिति गठित की गई है, और खंड चिकित्सा अधिकारी पलारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पशु चिकित्सा विभाग ने भी बलौदा बाजार में पदस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एलएन जायसवाल के खिलाफ समय पर कार्यालय न पहुंचने की शिकायत पर कार्रवाई की। उन्हें अब पशु चिकित्सालय लवन में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

दुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज छोड़ मुर्गा पार्टी कर रहे थे डॉक्टर और स्टॉफ, देखिए वायरल वीडियो, CHMO ने कहा – जांच कर रहे, सख्त कार्रवाई होगी
Emergency Medical Service : एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली, 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ
बड़ी खबर: जेल में बंद अनवर ढेबर के कारण चली गई डॉक्टर की नौकरी, डीके अस्पताल के अधीक्षक ने किया बर्खास्त, जानिए क्या है मामला
नींबू पानी, हल्दी और नीम से कैंसर ठीक होने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर कामेडियन नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने भेजा 850 करोड़ का लीगल नोटिस
लखनऊ में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट…! खान-पान को लेकर रखें ये सावधानियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?