CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM भजनलाल का अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना, पेश किए ये आंकड़े

CM भजनलाल का अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना, पेश किए ये आंकड़े

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

Rajasthan Politics: राजस्थान में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. प्रदेश में जारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की पिछली सरकार पर निशाना साधा. सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार की कोशिशों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में जबरदस्त सुधार आया है और वे देशभर में मिसाल बन रही हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में स्वास्थ्य को 6 फीसदी से अधिक बजट नहीं दिया गया था.

दरअसल, सीएम भजनलाल ने शर्मा जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स-डे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, राजस्थान में गांव-ढाणी से लेकर कस्बों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और हम निरामय राजस्थान के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.   

पिछली सरकार पर साधा निशाना

सीएम भजनलाल ने इस कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार ने बीते डेढ़ साल के कम समय में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करते हुए गांव-ढाणी तक मजबूत चिकित्सा तंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. हमारी सरकार ने अपने पहले बजट में ही स्वास्थ्य के लिए 27 हजार 660 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जो कि बजट का 8.26 प्रतिशत था. यह राज्य सरकार की स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाता है. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किसी भी बजट में स्वास्थ्य को 6 प्रतिशत से अधिक बजट नहीं दिया था. 

आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत हजारों लोगों का इलाज’

उनके मुताबिक राजस्थान सरकार ने रोगियों की पीड़ा को समझते हुए चिरंजीवी योजना की खामियों को दूर कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना लागू की. इसमें अब ऐलोपैथी से लेकर आयुष पद्धति और सामान्य बीमारियों से लेकर ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी तक उपचार की सुविधा मिल रही है. इस योजना में 2 हजार 300 से अधिक पैकेज शामिल किए गए हैं. उन्होंने कहा कि योजना में प्रतिदिन करीब 8 हजार मरीजों को उपचार मिल रहा है. साथ ही, इस योजना के लिए 3 हजार 500 करोड़ रुपये का कोष भी बनाया गया है. 

‘24 हजार से ज्यादा पदों पर की भर्ती’

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने डेढ साल में ही 19 नए उप स्वास्थ्य केंद्र और 10 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की है. वहीं, 49 उप स्वास्थ्य केंद्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 43 पीएचसी का सीएचसी में क्रमोन्नयन भी किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 47 उप जिला चिकित्सालय, 12 जिला अस्पताल, 8 सेटेलाइट अस्पताल तथा 6 नवीन ट्रोमा सेंटर भी खोले हैं. इसके अलावा सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में 24 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की हैं. करीब 26 हजार भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं. साथ ही, 5 नए मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किए गए हैं.

‘डॉक्टर्स के कल्याण के लिए ले रहे फैसले’

इस कार्यक्रम में राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के साथ कदम बढ़ा रही है. चिकित्सकों के कल्याण के लिए निरंतर निर्णय लिए जा रहे हैं. सीएम भजनलाल ने इस मौके पर कई चिकित्सकों को समाज में योगदान एवं उत्कृष्ठ कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया. 

भिलाई निगम से स्थानांतरित अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा और सहायक अभियंता आलोक पसीने का कार्यकाल जांच के दायरे में…❓वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने लिखा CM विष्णुदेव को पत्र
Gautam Adani Infrastructure Deal : जेपी एसोसिएट्स की कमान संभालेंगे गौतम अडानी, संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने जताया भरोसा
Chhattisgarh Fewer vehicles in the convoy of CM and ministers : अगले 4 महीने के लिए गाइडलाइन जारी
मंच पर घड़ी देखते रहे शिवराज, निकल गए पत्नी को भूल कर..! जूनागढ़ में केंद्रीय कृषि मंत्री की ‘हड़बड़ी’ से सब हैरान
हथियार जो थे माओवादियों की ताकत, अब बन रहे सबूत-बस्तर में लाल नेटवर्क की कमर टूटने लगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Murder Case : आपसी विवाद में बड़े भाई की हत्या

सीजी भास्कर, 13 जून। बेमेतरा,सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र…

PM Awas Yojana Stay Order Controversy : परेशान हितग्राही की कलेक्टर से गुहार

सीजी भास्कर, 13 जून। प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Ahiwara Bus Stand News : CG Bhaskar Ground Report
Ahiwara Bus Stand News: सार्वजनिक शौचालय की बदहाली से परेशान यात्री, 15 दिनों से खोदा गड्ढा बना खतरा

Ahiwara Bus Stand News

MGNREGA Worker Harassment Case : मनरेगा काम पर जा रही महिला के साथ रास्ते में वारदात

सीजी भास्कर, 13 जून। मनरेगा के काम के लिए…

Violence Case : शादी से इंकार के बाद भड़का विवाद, दो परिवार आमने सामने आए, वाहनों में आग लगने से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 13 जून। मझौली क्षेत्र में एक…

You Might Also Like

Bhilai Breaking 🛑 दिनदहाड़े सूने मकान से जेवर, कैश, एटीएम, मोबाइल चोरी 🛑 मकान मालकिन ने की ऐसी ग़लती कि चोरों की बढ़ गई हिम्मत

29/06/2024
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमनोरंजन

Oh…my…God : ग्रेमी Award विजेता मशहूर रैपर की मौत, स्टेज पर कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर ही गिरे और टूट गईं सांसें

31/08/2024
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

‘बंद करो ये कत्‍लेआम’ पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत के मुसलमानों का जामा मस्जिद से पाकिस्‍तान को पैगाम

25/04/2025
देश-दुनिया

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला बेटे को ले गई डिज्नीलैंड, फिर वहीं गला घोंट दिया

23/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?