CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भूपेंद्र हुड्डा की भाभी के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कहा- ‘उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा’

भूपेंद्र हुड्डा की भाभी के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कहा- ‘उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा’

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विभिन्न दलों के कई अन्य नेताओं ने रविवार (29 जून) को वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवती हुड्डा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए रोहतक का दौरा किया. सीएम सैनी ने यहां हुड्डा परिवार के आवास पर दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और इस शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजवती एक धर्मपरायण और दयालु महिला थीं, जिन्होंने सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया. उन्होंने कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है.

हुड्डा के सबसे बड़े भाई की पत्नी का हुआ निधन

बता दें कि राजवती हुड्डा का सोमवार को निधन हो गया था. वह पूर्व मुख्यमंत्री के सबसे बड़े भाई इंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी थीं. रोहतक में शोक संतप्त परिवार द्वारा अपने निवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कई नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति अपनी संवेदना व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे.

ये नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे

सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा योग गुरु बाबा रामदेव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, कुरूक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, बीकेयू नेता राकेश टिकैत, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और हरियाणा आप प्रमुख सुशील गुप्ता भी शोक व्यक्त करने के लिए हुड्डा के घर पर पहुंचे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, आनंद शर्मा और बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय यादव, सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद राज बब्बर और पूर्व सांसद अशोक तंवर समेत कांग्रेस नेताओं ने शोक सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

कैप्टन अभिमन्यु की मां के निधन पर किया शोक व्यक्त 

मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक में पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु के निवास ‘सिंधु निवास’ पर भी गये और उनकी मां परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया.

महादेव सट्टा एप मामले में मेडिकल करोबारी राजधानी रायपुर से गिरफ्तार 🛑 खातों से हुए करोड़ों के ट्रांजैक्शन पर ओडिशा पुलिस की कार्रवाई
भाजपा नेता से लूट का मामला: पुलिस ने छत्तीसगढ़ तक चलाई दबिश, CCTV फुटेज खंगाले
‘नालायक बेटे को राजनीति में उतार देते हैं…’ तेजस्वी के दामाद वाले बयान पर जीतनराम मांझी का पलटवार
BJP की सरकार बनने पर TMC के मुस्लिम विधायकों को सड़क पर फेंक देंगे… सुवेंदु अधिकारी के बयान पर बवाल
औरैया में मानवता शर्मसार! अस्पताल ने लौटाया, गर्भवती ने खोखे के तख्त पर दिया बच्चे को जन्म!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Cobra Bite : साप्ताहिक बाजार में करेले के ढेर से निकला कोबरा

Bilaspur Cobra Bite : चिकित्सकों के अनुसार, घायल…

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?