CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM Pragati Portal MP : विकास योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन के लिए शुरू होगा सीएम प्रगति पोर्टल

CM Pragati Portal MP : विकास योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन के लिए शुरू होगा सीएम प्रगति पोर्टल

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। मध्य प्रदेश में विकास योजनाओं और बड़ी परियोजनाओं (CM Pragati Portal MP) के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के Pro-Active Governance and Timely Implementation (PRAGATI) पोर्टल की तर्ज पर सीएम प्रगति पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की।

Contents
  • पीएम प्रगति पोर्टल से मिली प्रशासनिक गति
  • 322 समस्याएं चिन्हित, 312 का समाधान
  • गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा उदाहरण
  • इंदौर–मनमाड़ और केन–बेतवा परियोजनाओं को मिली गति

यह पत्रकार वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संचालित प्रगति पोर्टल की 50वीं बैठक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन और प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह (औद्योगिक नीति, निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग) ने प्रदेश की बड़ी और लंबित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की।

पीएम प्रगति पोर्टल से मिली प्रशासनिक गति

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अब तक प्रगति पोर्टल (CM Pragati Portal MP) की 50 बैठकें आयोजित हो चुकी हैं, जिनमें सभी राज्यों के मुख्य सचिव और केंद्र सरकार के सचिव सीधे जुड़े रहते हैं। इसी प्रणाली के अंतर्गत पीएम गतिशक्ति और सीपी ग्राम पोर्टल भी संचालित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से हर महीने लगभग दो लाख जन शिकायतों के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्तर पर प्रति माह होने वाली इन बैठकों में राज्यों की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा होती है। मध्य प्रदेश के 7.85 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 209 पीएमजी (PMG) परियोजनाएं इस पोर्टल पर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 97 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

322 समस्याएं चिन्हित, 312 का समाधान

अनुराग जैन के अनुसार, प्रगति पोर्टल (CM Pragati Portal MP) के माध्यम से परियोजनाओं से जुड़ी कुल 322 समस्याएं चिन्हित की गई थीं, जिनमें से 312 का समाधान किया जा चुका है, जबकि शेष 10 समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक प्रगति सड़क परियोजनाओं में देखने को मिली है। जबलपुर–गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसका कार्य वर्ष 2003 में शुरू हुआ था, लेकिन प्रगति बेहद धीमी थी। प्रगति पोर्टल के हस्तक्षेप से यह परियोजना समय पर पूरी हो सकी, अन्यथा मौजूदा गति से यह कार्य वर्ष 2028 तक ही पूरा हो पाता।

गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रगति पोर्टल गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा उदाहरण है। बारीकी से समीक्षा, समयबद्ध निर्णय और जवाबदेही की कार्यसंस्कृति ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया है। उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन और उनकी टीम को इस सफल व्यवस्था के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक प्रक्रियाओं में बड़ा बदलाव आया है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के विकास में केंद्र सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ रही है, जहां निवेश पर 20 वर्षों तक जीएसटी में छूट दी जा रही है।

इंदौर–मनमाड़ और केन–बेतवा परियोजनाओं को मिली गति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इंदौर–मनमाड़ रेल परियोजना की प्रगति भी प्रगति पोर्टल के माध्यम से संभव हो सकी है। केन–बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में लगभग पूरा वित्तीय सहयोग केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन विकास के मामले में सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलता दौर है, जहां कार्यसंस्कृति में स्पष्ट परिवर्तन आया है। अब तक 108 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 97 प्रतिशत कार्य समयसीमा के भीतर पूरे किए गए हैं, जो प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है।

Raipur Bar License Cancellation: रायपुर में 7 बार और 7 रेस्टॉरेंट्स पर गिरी गाज, एसएसपी ने लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले सहित आधा दर्जन शराब दुकानें 26 फरवरी तक रहेंगी बंद, आबकारी विभाग ने दिया आदेश आदेश
One Click Single Window System : 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपये का छग में निवेश करेंगी कंपनियां, 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Raipur Family Death Case : कारोबारी परिवार के पांच लोगों की मौत
भोपालपटनम क्षेत्र के उल्लूर में विस्फोट, एक जवान शहीद तीन घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?