CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गाजीपुर में प्रोटोकॉल तोड़ मेडिकल छात्रों से मिले सीएम योगी, फोटो सेशन भी कराया

गाजीपुर में प्रोटोकॉल तोड़ मेडिकल छात्रों से मिले सीएम योगी, फोटो सेशन भी कराया

By Newsdesk Admin 25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

Cm Yogi Adityanath in Ghazipur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर के दौरे पर पहुंचे. मुख्यमंत्री का उड़न खटोला पुलिस लाइन के ग्राउंड में उतरा, वहां से उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के पश्चात मेडिकल कॉलेज में निर्माण हो रहे नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया. इसके बाद प्रोटोकॉल को तोड़कर मेडिकल कॉलेज के छात्रों से मिले. साथ ही उनके साथ फोटो सेशन भी कराया जिससे मेडिकल कॉलेज के छात्रों में काफी उत्साह भी देखने को मिला.

वही इस कार्यक्रम के पश्चात अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब पहुंचे, जहां पर जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उनके साथ पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ,गाजीपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक बेदी राम, राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह मौजूद रहे.

भौगोलिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है गाजीपुर-सीएम

इस कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने पूरे कार्यक्रम को मीडिया के साथ ब्रीफ करते हुए सीएम योगी ने बताया कि आज वाराणसी भ्रमण के दौरान गाजीपुर जनपद आने का अवसर प्राप्त हुआ है. देश के भौगोलिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है यह जनपद काफी महत्वपूर्ण है. रामायण काल से और उसके पहले से भी गाजीपुर का इतिहास है. बीच के कालखंड को इस जनपद को अपनी पहचान से महरूम होना पड़ा था. 

सीएम ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि, “पूर्वांचल एक्सप्रेस हो या महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज और इस दौरान मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का भी निरीक्षण किया है. यहां पर विकास कार्यों की समीक्षा भी किया है जिसमें जल जीवन मिशन के कार्य भी यहां पर युद्ध स्तर पर चल रहे हैं. जिसके क्वॉलिटी मेंटेन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.”

सीएम योगी ने कहा कि, “हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हमने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को भी संपन्न किया है और इस 60000 से ज्यादा पुलिस भर्ती में गाजीपुर के अकेले 1524 अभ्यर्थी रहे जो काफी गर्व की बात है. जिसके लिए मैं गाजीपुर के लोगों का अभिनंदन करता हूं और उनके परिवारों को बधाई देता हूं.”

इस दौरान उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों की तरफ से दिए गए प्रस्ताव अंधऊ चौकिया बाईपास का प्रस्ताव दिया गया जिसे मेरे द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है. जिससे आने वाले समय में विकास और यातायात के समस्या का बड़ा समाधान होगा. इसके साथ ही चित नाथ घाट से कलेक्टर घाट से जोड़ने के लिए कॉरिडोर की भी मांग की गई है जिसके लिए हम इसका डीपीआर मंगवा रहे हैं. इसके अलावा जो भी विकास के कार्य है इसकी श्रृंखला आगे चलता रहेगा.

माफिया मुक्त जनपद बन गया गाजियाबाद- सीएम योगी

सीएम ने कहा, हमें प्रसन्नता है कि जनपद अच्छे दिशा में आगे बढ़ रहा है राजस्व के विवादों का मेरिट के आधार पर निस्तारण हुआ है. माफिया मुक्त गाजीपुर जनपद बन गया है, अब विकास की प्रक्रिया के साथ गाजीपुर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आगे बढ़ रहा है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को शक्तिनगर तक और गंगा एक्सप्रेसवे को मिर्जापुर भदोही वाराणसी चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलने की कार्रवाई हमारे आगे बढ़ने जा रही है.

सीएम ने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर गाजीपुर को एक नहीं पहचान बनाएगा . आज हमें इस जनपद में आने का अवसर प्राप्त हुआ है हमें विश्वास है कि यहां पर चल है परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए यहां के लोगों को उपहार देंगे.

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Newsdesk Admin 25/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

रायपुर, 29 मार्च। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले…

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

अंबिकापुर, 29 मार्च। सेंट्रल जेल से जुड़ा एक…

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?