CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coal Businessman Son Attacked : बिलासपुर में कोयला कारोबारी के बेटे को जान से मारने की धमकी, फिर दी कार से टक्कर

Coal Businessman Son Attacked : बिलासपुर में कोयला कारोबारी के बेटे को जान से मारने की धमकी, फिर दी कार से टक्कर

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share
Coal Businessman Son Attacked
Coal Businessman Son Attacked

सीजी भास्कर, 5 अगस्त। कोयला व्यवसायी और उद्योगपति प्रवीण झा के बेटे को रास्ते में रोक कर जान से मारने की धमकी और कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है।

उद्योगपति के बेटे ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।

रामा वर्ल्ड में रहने वाले प्रवीण झा कोयला व्यवसायी और उद्योगपति हैं। घुटकू के पास उनकी कोल वाशरी है। उनका कार्यालय तारबाहर क्षेत्र में है।

सोमवार की शाम उनके बेटे दिव्यांश आफिस का काम निपटाने के बाद घर की ओर जा रहे थे। वे अपनी कालोनी के पास ही पहुंचे थे। इसी दौरान एक नीली कलर की कार ने तेजी से उनकी कार को ओवरटेक करते हुए उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया।

इस पर दिव्यांश ने अपने ड्राइवर को कार रोकने के लिए कहा।

कार के रुकते ही नीली कार सवार ने उन्हें शीशा नीचे करने के लिए कहा। शीशा नीचे करने पर युवक ने उद्योगपति के बेटे को हर महीने खर्चा देने की बात कही। मना करने पर उसने दिव्यांश को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उद्योगपति के बेटे ने अपने ड्राइवर को कार आगे करने के लिए कहा। तब युवक ने दिव्यांश की कार को टक्कर मारने की कोशिश की। उनका ड्राइवर किसी तरह अपनी कार को आगे बढ़ाने में सफल रहा।

इस बीच युवक ने उनके कार को साइड से टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह बचकर निकले दिव्यांश ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

हर साल कराते हैं रामलला के दर्शन

उद्योगपति प्रवीण झा व्यवसाय के साथ ही धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। बीते दो सालों से वे श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराते हैं। इस दौरान वे स्वयं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की देखरेख करते हैं। साथ ही उनकी पूरी टीम श्रद्धालुओं की सेवा में लगी रहती है। साथ ही उद्योगपति प्रवीण झा सामाजिक और सेवा कार्यों में लगे रहते हैं।

Road Safety Reforms : भिलाई के ‘ग्रे स्पॉट’ चौराहों पर अब नहीं होंगे हादसे, हुआ ये बड़ा बदलाव
CG Big Break : विष्णु देव सरकार की आबकारी नीति पर हाईकोर्ट की मुहर, नीति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
Surguja District : सरगुजा में सड़क न होने से कांवड़ में ढोया गया युवक का शव, वायरल हुआ वीडियो
Mobile robbery case : 8 घंटे में गिरफ्तारी, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल ,
Anti Corruption Bureau Raid : जीरो टॉलरेंस पर सरकार सख्त, एक साथ दो जिलों में ACB की दबिश, रिश्वत लेते अधिकारी-कर्मचारी धराए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?