CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंपायर पर टिप्पणी करना पड़ा भारी: वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर ICC का एक्शन, लगा भारी जुर्माना!

अंपायर पर टिप्पणी करना पड़ा भारी: वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर ICC का एक्शन, लगा भारी जुर्माना!

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर 29 जून वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी अंपायर एड्रियल होल्डस्टॉक भी सुर्खियों में रहे. इस मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाने वाले एड्रियन होल्डस्टॉक ने 5 ऐसे निर्णय दिए, जिसपर विवाद हुआ. इन 5 में से चार फैसले तो मेजबान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ रहे.वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी इस मुकाबले में खराब अंपयारिंग के चलते बेहद गुस्से में दिखे.

दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद डेरेन सैमी ने एड्रियन होल्डस्टॉक के विवादास्पद फैसलों पर नाराजगी जताई. उन्होंने एड्रियन होल्डस्टॉक पर पक्षपात का आरोप लगाया था. सैमी ने कहा था कि यह सिलसिला इंग्लैंड सीरीज से ही चल रहा है.अब डेरेन सैमी पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक्शन लिया है. सैमी को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इसके चलते सैमी पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है. किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में खिलाड़ी, सहायक स्टाफ, अंपायर या किसी टीम के खिलाफ सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी करना इस अनुच्छेद से संबंधित है.डेरेन सैमी ने खराब अंपायरिंग को लेकर कहा था,

‘आप नहीं चाहते कि आपके मन में किसी अंपायर को लेकर संदेह हो. लेकिन जब बार-बार फैसले एक ही दिशा में जाते हैं, तो सवाल उठेंगे ही. मुझे पता है कि वह (होल्डस्टॉक) इस सीरीज के लिए यहां हैं. लेकिन आप किसी टेस्ट मैच में ऐसे संदेह के साथ नहीं जाना चाहते.’ डेरेन सैमी खराब अंपायरिंग से नाराज थे, लेकिन सार्वजनिक रूप से अंपायर की आलोचना करने पर उन्हें सजा भी भुगतनी पड़ी है.

सैमी का ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर41 साल के डेरेन सैमी वेस्टइंडीज की कप्तानी कर चुके हैं. साल 2012 और 2016 में उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था. डेरेन सैमी ने 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 587 रन बनाए और 44 विकेट भी लिए. वहीं 38 टेस्ट मैचों में उनके नाम पर 1323 रन और 84 विकेट दर्ज हैं. सैमी ने 126 ओडीआई मैचों में 1871 रन बनाने के अलावा 81 विकेट झटके.

Sri Lanka Head Coach Resigns: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा फेरबदल
Indian Women Cricket Team : प्रेमानंद महाराज ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को बताया जीत के अहंकार से बचकर कैसे बनें नंबर-1 खिलाड़ी
Khelo India Tribal Games : खेलों के मैदान से निकली बड़ी खबर, जहां तैयारी नहीं बल्कि इतिहास रचने की शुरुआत दिखी
Raipur IPL Match 2026 : रायपुर में IPL का रोमांच, 10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेगी फ्री एंट्री
Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RTI Recovery Case : RTI के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच संघ ने FIR की मांग
RTI Recovery Case : RTI के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच संघ ने FIR की मांग

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पंचायत प्रतिनिधियों से…

Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा
Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा

कभी ग्रामीणों की आवाजाही और खेती-किसानी (Tadpala Village)…

Abujhmarh Flag Controversy  : नक्सली खौफ के साए में अबूझमाड़, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने नहीं फहराया तिरंगा
Abujhmarh Flag Controversy  : नक्सली खौफ के साए में अबूझमाड़, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने नहीं फहराया तिरंगा

अबूझमाड़ के बिनागुंडा गांव में नक्सलवाद (Abujhmarh Flag…

Elephant Attack  : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत
Elephant Attack  : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाथी के हमले…

Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में जलभराव
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में जलभराव

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?