CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress On CM Yogi : राहुल को नमूना कहने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘हम पर नहीं, यूपी पर ध्यान दें’

Congress On CM Yogi : राहुल को नमूना कहने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘हम पर नहीं, यूपी पर ध्यान दें’

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share
xr:d:DAFZa2lduN0:459,j:1545896953,t:23032608

सीजी भास्कर, 26 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पॉडकास्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘नमूना’ कहा है. अब इस पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने उन्हें राहुल गांधी की जगह यूपी की कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की सलाह दी है. उन्होंने यह भी कहा है कि यूपी सीएम से महाकुंभ में मारे गए लोगों को मुआवजा देने की तो बन नहीं रही है और इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।

के. सुरेश ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी पर हमला किया है. इस पर जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 25 लाख रुपये देने का वादा किया, लेकिन अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चरमरा चुकी है, लेकिन वे कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन पर आरोप लगाते फिर रहे हैं.

सीएम योगी ने क्या कहा था?

एएनआई के एक पॉडकास्ट में सीएम योगी ने कहा था, ‘भारत जोड़ो यात्रा वास्तव में भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है. राहुल गांधी भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं. हमारा देश उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुका है. भारत की राजनीति में और भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने रहना चाहिए ताकि एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे.’

इस पॉडकास्ट में सीएम योगी ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे. वो काशी की संकरी गली पर सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं, लेकिन गांदी जी ने तो 1916 में ही काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी. तो कांग्रेस ने अपने शासन में इसका समाधान क्यों नहीं किया? उन्होंने महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया? बापू के सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया. कांग्रेस ने अपने राज में तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया? कुंभ को इतने गौरव और दिव्यता के साथ क्यों नहीं प्रचारित किया? वह देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विश्व स्तरीय मॉडल देने में क्यों विफल रही?’

Women’s Day पर मिलेगा अवार्ड…’ सम्मानित करने के बहाने महिला को बुलाया, फिर पुलिस अफसर ने किया रेप; दरिंदगी की कहानी
बांदा में फिर गरमाई सियासत! BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी ने SDM को फोन पर दी धमकी, ‘आकर ठीक कर देंगे’ का वीडियो वायरल
मोदी पाकिस्तान के लिए सख्त, भारत के लिए बेहतर; पाक छात्र बोले- हमें भी चाहिए ​​मजबूत​ नेतृत्व
CG BIG BREAKING : सरकार ने जारी की निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पद की सूची, देखें पूरी लिस्ट…
Special Intensive Revision SIR 2.0 : 4 नवंबर से शुरू होगी मतदाता सत्यापन प्रक्रिया, इस तारीख को जारी होगी अंतिम सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?