CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं को दी हिदायत, कहा- पहलगाम पर बयानबाजी नहीं करें

कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं को दी हिदायत, कहा- पहलगाम पर बयानबाजी नहीं करें

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल। कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं को सख्त हिदायत दी है कि पहलगाम आतंकी हमले पर बयानबाजी नहीं करें।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि पहलगाम पर जो नेता बयान दे रहे हैं वो उनके निजी बयान हैं। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है इसलिए कोई भी नेता पार्टी लाइन से हटकर बयान न दें।

उन्होंने कहा कि पहलगाम पर खरगे और राहुल का बयान ही आधिकारिक बयान होगा। रमेश ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ने 24 अप्रैल 2025 को बैठक की और इससे दो दिन पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले पर एक प्रस्ताव पारित किया।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और पार्टी का पक्ष रखा।

कांग्रेस के कुछ नेता मीडिया में चर्चा कर रहे हैं। वे केवल अपनी व्यक्तिगत राय रखते हैं, उनके बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी लाइन के हिसाब से बयान दें या परहेज करें।

जयराम रमेश ने कहा कि यह बेहद ही संवेदनशील विषय है। इस पर पार्टी लाइन के अनुसार बयानबाजी करें या फिर इससे परहेज करें। दरअसल, हाल के दिनों में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पहलगाम हमले को लेकर कुछ ऐसी बयानबाजी की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस के किस नेता ने क्या कहा?

महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आतंकवादियों के पास क्या इतना समय होता है कि वो लोगों से धर्म के बारे में पूछकर गोली मारे।

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि हम पाकिस्तान से युद्ध के पक्ष में नहीं है, युद्ध समाधान नहीं है।

वहीं, शशि थरूर ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में कुछ चूक जरूर है। हालांकि, किसी भी देश के पास 100 फीसदी खुफिया जानकारी नहीं होती।

Meenakshi Natarajan : बड़ी उम्मीद लेकर पहुंचीं थीं अदालत, लेकिन फैसले ने बदल दिया पूरा समीकरण
Thiruvananthapuram : यौन दुराचार मामले में आरोपी पादरी निलंबित
CG BJP Meeting : भाजपा की अहम बैठक कल, सीएम साय और प्रभारी नवीन रहेंगे मौजूद
Modi Trump latest meeting : G7 समिट में दिखेगी मोदी-ट्रंप की केमिस्ट्री! फ्रांस में होगी बड़ी वैश्विक बैठक
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?