CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूडी मिंज के विवादित बयान पर कांग्रेस घिरी, भाजपा ने की माफी की मांग…

यूडी मिंज के विवादित बयान पर कांग्रेस घिरी, भाजपा ने की माफी की मांग…

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की स्थिति में भारत की हार की बात कहकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया है. यूडी मिंज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यदि भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करता है, तो भारत की हार सुनिश्चित है.”

उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस से अपने नेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

देशद्रोह के आरोप में घिरे यूडी मिंज

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मिंज के बयान को देशद्रोही करार देते हुए कहा, कांग्रेस नेताओं की जुबान से उनके दिल की बात सामने आ गई है. यह बयान देश के नागरिकों का मनोबल तोड़ने वाला है. कांग्रेस को तत्काल यूडी मिंज के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि मिंज का बयान राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है और यह देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास है. अरुण साव ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि क्या वे अपने नेता के इस बयान का समर्थन करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद वैश्विक समुदाय भारत के समर्थन में खड़ा है. पाकिस्तान के खिलाफ पूरी दुनिया भारत के साथ है. ऐसे समय में देश के भीतर से इस तरह के बयान निंदनीय हैं.

प्रशासनिक सुधारों पर जोर

इस बीच, अरुण साव ने राज्य की प्रशासनिक गतिविधियों की भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं. इन बैठकों का उद्देश्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है. आगामी समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन और अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी.

CG Liquor Scam: रायपुर में कांग्रेस दफ्तर पहुंची ED टीम, सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से ली जानकारी
रिश्वत केस: ऐशबाग थाना प्रभारी को मिली अग्रिम जमानत, जबलपुर HC ने खारिज किया ASI के फरार होने का तर्क…
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : चढ़ावा चोरी पर CM योगी सख्त, बोले- अपराधी कोई भी हो, बचेगा नहीं
Manpower scam : अनवर ढेबर को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर जेल में रहने का दिया आदेश
कवर्धा में बड़ा हादसा: सरोदा डेम के पास लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mirzapur The Movie : तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर मिर्जापुर
Mirzapur The Movie : तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर मिर्जापुर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) ने बॉक्स…

Durg Employee Threat FIR
Durg Employee Threat FIR : केबल कर्मचारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दो लोगों पर FIR

Durg Employee Threat FIR :पुलिस अब शिकायत में…

Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति
Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति

छत्तीसगढ़ की सियासत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh Mausam)  की रफ्तार फिलहाल…

High Court Sharia Court Verdict
High Court Sharia Court Verdict : धार्मिक संस्था दे सकती है राय, कानूनी फैसला नहीं: हाईकोर्ट

High Court Sharia Court :हाईकोर्ट ने याचिका को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?