CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस सोमवार को करेगी विधानसभा का घेराव, BJP पर लगाया किसानों से वादाखिलाफी का आरोप..

कांग्रेस सोमवार को करेगी विधानसभा का घेराव, BJP पर लगाया किसानों से वादाखिलाफी का आरोप..

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च |

Contents
  • सरकार को याद दिलाएंगे उनका वादा
  • किसान न्याय योद्धा अभियान शुरू

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक वर्ष से अधिक समय हो गया, लेकिन चुनाव के समय जो वादे किए थे, अब तक पूरे नहीं हुए हैं। न तो उपज का उचित मूल्य मिला और न ही समय पर खाद-बीज।

सरकार की नीतियों के कारण सोयाबीन राज्य का तमगा भी छिन गया और बासमती उत्पादक किसान औने-पौने दाम में उपज बेचने के लिए मजूबर हो रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस सोमवार को भोपाल के रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन करेगी। वहां से विधानसभा घेराव के लिए कार्यकर्ता निकलेंगे।

सरकार को याद दिलाएंगे उनका वादा

  • प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और विधायक दिनेश गुर्जर ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि भाजपा सरकार को उसके वादे याद दिलाने के लिए विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
  • प्रदेश में स्थिति यह हो गई है कि कुछ लोगों के घरों से क्विंटलों सोना-चांदी निकल रहा है और किसान खाद एवं बीज तक को तरस रहा है। खरीफ 2024 में खाद की किल्लत के कारण किसान समय पर बोवनी नहीं कर सके और फसल उत्पादन प्रभावित हुआ। किसानों को उपज के दाम भी नहीं मिला और न ही मुआवजा।
  • किसानों से भाजपा ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि गेहूं के 2,700 और धान के 3,100 रुपये देंगे, लेकिन इसे अब तक नहीं निभाया। समर्थन मूल्य पर दाना-दाना खरीदने का वादा किया जाता है, लेकिन गुणवत्ता को आधार बनाकर नमूने फेल कर दिए जाते हैं।
  • सोयाबीन उत्पादन में सिरमौर रहे मध्य प्रदेश में न उन्नत किस्म का बीज किसानों को मिला न ही समर्थन मूल्य मिला। बासमती धान 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारी खरीद रहे हैं, इससे धान का लागत मूल्य तक नहीं निकल रहा है। किसानों से पांच हजार रुपये क्विंटल की दर से सरकार बासमती धान खरीदे।
  • किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मुआवजा भी ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर मिल रहा है। पार्टी की मांग है कि पटवारी हल्के के स्थान पर खेत को इकाई मानकर फसल बीमा किया जाए। अग्नि के कारण हुई क्षति को भी प्राकृतिक आपदा मानकर फसल बीमा में शामिल किया जाए।
  • भूमि अधिग्रहण कानून का पूर्णता पालन ना करके सरकार किसानों की भूमि दोगुना मुआवजा देकर अधिग्रहित कर रही है, जबकि कानून चार गुना मुआवजे का है।

किसान न्याय योद्धा अभियान शुरू

पार्टी ने प्रदेश में किसान न्याय योद्धा अभियान की शुरुआत की। पार्टी नेता राहुल गांधी की भावना के अनुसार किसानों के हक की लड़ाई लड़ने गांव- गांव में योद्धा बनाए जाएंगे। हर जिले में 1000 किसान न्याय योद्धा बनने पर किसान न्याय यात्रा निकली जाएगी। इस अभियान को मजबूती देने प्रदेश में समिति बनाई गई है। इसके संयोजक राहुल राज, राम मनोहर बरुआ और कुलदीप पटेल होंगे।

एसबीआई ने फिर दिया निवेशकों को झटका, एफडी पर कम कर दी कमाई
ICC T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बिना वर्ल्ड कप संभव नहीं, पूर्व पाक क्रिकेटर का ICC पर बड़ा बयान
Suspicious death of elderly woman in Marwahi : घर से 80 लाख के जेवर चोरी
संगम स्नान कर रायपुर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 6 गंभीर भेजे गए जिला अस्पताल, बोलेरो ट्रक भिड़ंत
स्कूल में 3 साल की बच्ची की मौत, HC ने दिया 2 लाख मुआवजा का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

The wait for Diljit’s new film increases : ‘मैं वापस आऊंगा’ के ट्रेलर रिलीज की तारीख घोषित

The wait for Diljit's new film increases

Preparations to deal with the Hormuz crisis : भारत बनाएगा ओमान से गुजरात तक समुद्री गैस पाइपलाइन

Preparations to deal with the Hormuz crisis

Virat Kohli’s emotional statement after his century : बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा

Virat Kohli's emotional statement after his century

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, रायपुर में कल वॉकाथॉन का आयोजन

सीजी भास्कर,  14 मई। आकाशवाणी के 90 वर्ष…

घर का इकलौता चिराग बुझा, बारिश से बचने भाग रहा था घर, गिरी बिजली, मौत

सीजी भास्कर, 14 मई। भिलाई में आकाशीय बिजली…

You Might Also Like

देश-दुनिया

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी

21/06/2025
देश-दुनिया

Delhi School Fee Hike: ‘आशीष सूद फीस बढ़ोतरी पर…’, सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा   

19/04/2025
अन्यअपराधटेक्नोलॉजीदेश-दुनिया

ATS की बड़ी कामयाबी: अलकायदा टेरर मॉड्यूल में महिला आतंकी समा गिरफ्तार…

30/07/2025
देश-दुनिया

Sky Guard Surveillance Drone: 7 दिन तक आसमान में टिककर सीमा सुरक्षा के मायने बदलने वाला स्वदेशी कमाल

26/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?