CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Train Accident की साजिश : रेलवे ट्रैक पर एक-एक क्विंटल के सीमेंट ब्लॉक मिलने से मचा हड़कंप, रेलवे अधिकारियों ने कराई FIR

Train Accident की साजिश : रेलवे ट्रैक पर एक-एक क्विंटल के सीमेंट ब्लॉक मिलने से मचा हड़कंप, रेलवे अधिकारियों ने कराई FIR

By Newsdesk Admin
10/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। अजमेर में रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग जगहों पर एक-एक क्विंटल के पत्थर मिले हैं। यह घटना अजमेर के सराधना और बांगड़ ग्राम स्टेशन के बीच की है। रेल अधिकारियों ने इस घटना को साजिश करार देते हुए FIR दर्ज करवाई है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद अब राजस्थान में ट्रेन को पलटाने की साजिश रचने का मामला प्रकाश में आया है। राजस्थान के अजमेर जिले में रेलवे ट्रैक पर अलग अलग जगहों पर करीब एक क्विंटल के सीमेंट ब्लॉक मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस साजिश के जरिए मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश की गई है। करीब 1 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के ब्लॉक रखे मिले हैं।

गौरतलब हो कि बीते सोमवार को कानपुर में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिला था, जिससे कालिंदी एक्सप्रेस टकरा गई थी। अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम स्टेशन के बीच 2 स्थानों पर सीमेंट के एक क्विंटल किलो वजनी ब्लॉक रखा हुआ मिला है। रेलवे ट्रैक पर एक किलोमीटर के दूरी में दो जगह सीमेंट के ब्लॉक रखे गए थे। डिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (डीएफसीसी) कर्मचारी रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर के मुताबिक़ 8 सितंबर की रात 10:36 बजे सूचना मिली कि ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ था। मौके पर पहुंचे तो पाया कि वह टूट कर गिरा हुआ है। एक किमी आगे एक और ब्लॉक टूट कर साइड में रखा हुआ था, ये दोनों ब्लॉक अलग-अलग जगह पर रखे हुए थे। इसके बाद डीएफसीसी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने मिलकर सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की। इस दौरान स्थिति सामान्य पाई गई।

विदित हो कि राजस्थान में एक महीने में तीसरी बार ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश हुई है। इससे पहले 28 अगस्त को बारां के छबड़ा में मालगाड़ी के ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप फेंका गया था, जिसमें इंजन बाइक के कबाड़ से टकरा गया था। 23 अगस्त को पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक से टकरा गई थी। कानपुर में अनवरगंज-कासगंज के बीच रविवार की रात को कालिंदी एक्सप्रेस गैस सिलेंडर से टकरा गई थी। इस दौरान जब मौके पर छानबीन शुरू की गई तो पेट्रोल से भरे हुए बोतल और एक बैग भी मिला था। यूपी पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Priyanka Chahar Choudhary : सर्जरी नहीं, सेहत की वजह से बदला प्रियंका चाहर चौधरी का लुक, ट्रोलर्स पर खुलकर बरसीं एक्ट्रेस
गृह मंत्री अमित शाह वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों की कल लेंगे बैठक, CM विष्णुदेव दिल्ली रवाना
Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य
Chhattisgarh swimming team announced : 12 तैराक चयनित
दिल्ली में 1 जुलाई से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने लागू किए नए नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?