CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में घासीदास जयंती कार्यक्रम में विवाद, नाबालिग लड़के पर कटर से हमला, लहुलुहान हालत में लाया गया सुपेला अस्पताल

भिलाई में घासीदास जयंती कार्यक्रम में विवाद, नाबालिग लड़के पर कटर से हमला, लहुलुहान हालत में लाया गया सुपेला अस्पताल

By Newsdesk Admin 23/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 दिसंबर। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तेलहा नाला के पास दो गुटों में रात को जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े़ में एक युवक ने नाबालिग पर कटर से सिर, गले और जांघ में 3-4 वार किया। नाबालिग को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया है।

सुपेला हास्पिटल में भर्ती घायल नाबालिग ने बताया कि वह तेलहा नाला के पास रात में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने गया। वहां अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम देख रहा था, तभी शेखर अपने भाई और दोस्तों के साथ पहुंचा और किसी बात को लेकर नाबालिग से बहस करने लगा। घायल लड़के ने बताया कि शेखर उसका दोस्त है और वो उसे जानता है। झगड़ा होने के बाद वो वहां से जाने लगा। तभी शेखर उसके भाई और उसके दोस्त ने रास्ता रोक उससे मारपीट करने लगे। तभी घायल नाबालिग के भी साथी पहुंच गए। दोनों गुटों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि शेखर ने अपनी जेब से कटर निकाल नाबालिग के सिर, गले और जांघ में तीन चार वार किया। इससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शेखर अपने दोस्तों के साथ भाग गया। नाबालिग के दोस्तों ने डायल 112 को फोन किया। इसके बाद उसे घायल हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

बाजार में ‘महा-तेजी’! सेंसेक्स ने भरी रिकॉर्ड छलांग, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़ रुपये, जानें वजह

एयर इंडिया पर मुसीबतों का पहाड़: पुणे में ‘बर्ड स्ट्राइक’ से रद्द हुई फ्लाइट, 16 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी कटौती का ऐलान

एक ही परिवार में चार मौतों से दहल गया उत्तरकाशी, घर की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा

घोड़ों का क्यों घुट रहा दम, अब तक 12 की मौत; हैदराबाद से लाए गए थे जबलपुर… जांच के आदेश

उत्तराखंड में मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में रेक गिरने से दबे मजदूर, एक युवती की मौत कई घायल

TAGGED: bhilai, bhilainews, Breaking news, Chhattisgarh, crime news, hamarbhilai, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 23/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article आज छत्तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री निवास का घेरेंगे युवा कांग्रेस (CG Youth Congress Protest) कार्यकर्ता, एक हजार जवान सुरक्षा में तैनात
Next Article डॉ कुलदीप सोलंकी होंगे “IMA” के नए अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का दबदबा

You Might Also Like

देश-दुनियारोजगार

बाजार में ‘महा-तेजी’! सेंसेक्स ने भरी रिकॉर्ड छलांग, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़ रुपये, जानें वजह

20/06/2025
देश-दुनियाराज्य

एयर इंडिया पर मुसीबतों का पहाड़: पुणे में ‘बर्ड स्ट्राइक’ से रद्द हुई फ्लाइट, 16 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी कटौती का ऐलान

20/06/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

एक ही परिवार में चार मौतों से दहल गया उत्तरकाशी, घर की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा

20/06/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

घोड़ों का क्यों घुट रहा दम, अब तक 12 की मौत; हैदराबाद से लाए गए थे जबलपुर… जांच के आदेश

20/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?