CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 828 नए प्राचार्यों की काउंसलिंग शुरू: पहले दिन 280 शिक्षकों की पोस्टिंग, बाकी को 23 अगस्त को मिलेगा अवसर

828 नए प्राचार्यों की काउंसलिंग शुरू: पहले दिन 280 शिक्षकों की पोस्टिंग, बाकी को 23 अगस्त को मिलेगा अवसर

By Newsdesk Admin
20/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 अगस्त | छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्राचार्य (टी-संवर्ग) के पदोन्नति आदेश 14 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं।

Contents
  • पहली पाली में 150 और दूसरी पाली में 150 अभ्यर्थियों का काउंसलिंग
  • 1 हजार से अधिक व्याख्याताओं की पदोन्नति की गई थी
  • एक साल में 7000 पदोन्नतियां, 2621 नई नियुक्तियां
  • 30 अप्रैल को 2900 प्राचार्यों को भी मिली थी पदोन्नति
  • E संवर्ग के प्राचार्य पद का मामला कोर्ट में लंबित
  • अब अलग-अलग संवर्ग को समझिए
  • T संवर्ग (टीचर कैडर)
  • E संवर्ग (एलीमेंट्री कैडर)
  • LR संवर्ग (लेक्चरर रिक्रूटमेंट संवर्ग – विशेष तौर पर उच्च पदों के लिए)
व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला से प्राचार्य बनने वालों की पोस्टिंग के लिए ओपन काउंसिलिंग आज सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है।

दो पाली में आज 280 शिक्षकों की ओपन काउंसलिंग होनी है।

वहीं जो शिक्षक काउंसलिंग में भाग नहीं ले पाएंगे।

उन्हें 23 अगस्त को एक बार फिर काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, पहले 20 से 23 अगस्त तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर शंकर नगर में 844 शिक्षकों को ओपन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

लेकिन विभाग मंगलवार को एक संशोधित सूची जारी की गई। जिसमें 828 शिक्षकों को ही काउंसलिंग के लिए बुलावा भेजा गया है।

यानी नई लिस्ट से लगभग 16 शिक्षकों के नाम हटा दिए गए हैं। हालांकि, विभाग की ओर से इस संदर्भ कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

पहली पाली में 150 और दूसरी पाली में 150 अभ्यर्थियों का काउंसलिंग

काउंसलिंग का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित है।

हर दिन पहली पाली में 150 और दूसरी पाली में 150 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया में प्राथमिकता का निर्धारण सीनियारिटी और नियमों के अनुसार किया जाएगा।
व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदोन्नति आदेश के लिए काउंसलिंग के लिए प्राथमिकता निर्धारण (प्रथम चार का क्रम निर्धारण) व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला की वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति आदेश के सरल क्रमांक के अनुसार एक अनुपातिक सूची (व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) 2:1:1 में तैयार की गई है।

उपरोक्त अनुपात भर्ती और पदोन्नति नियम के अनुसार व्याख्याता 65 प्रतिशत (व्याख्याता 70 प्रतिशत और व्याख्याता एल. बी. का कोटा 30 प्रतिशत है), जबकि प्रधान पाठक (मा.शाला) 25 प्रतिशत के आधार पर निर्धारित है।

काउंसलिंग में गैरमौजूद रहने वाले प्राचार्यों को अंतिम दिन 23 अगस्त को अवसर दिया जाएगा।

काउंसलिंग पूरी होने के बाद पदस्थापना आदेश शासन की ओर से जारी किया जाएगा।

आदेश जारी होने के 7 दिन के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर पदग्रहण करना अनिवार्य होगा।

1 हजार से अधिक व्याख्याताओं की पदोन्नति की गई थी

इससे पहले राज्य सरकार 1227 व्याख्याताओं (टी संवर्ग) को पदोन्नति देने के आदेश जारी किया था।

पदोन्नति पाने वाले में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और वाणिज्य जैसे मुख्य विषयों के व्याख्याता शामिल हैं।

एक साल में 7000 पदोन्नतियां, 2621 नई नियुक्तियां

स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक, पिछले एक साल में करीब 7000 शिक्षकों को जिला और संभाग स्तर पर पदोन्नत किया गया है।

इसके साथ ही, 2621 सहायक शिक्षक (विज्ञान लैब) की सीधी भर्ती भी की गई, जिससे प्रयोगात्मक शिक्षा को और मजबूत किया जा सके।

30 अप्रैल को 2900 प्राचार्यों को भी मिली थी पदोन्नति

इससे पहले 30 अप्रैल 2025 को करीब 2900 प्राचार्यों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे। जल्द ही टी संवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना भी काउंसलिंग के जरिए की जाएगी।

इससे स्थान की आवश्यकता और पारदर्शिता दोनों को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

E संवर्ग के प्राचार्य पद का मामला कोर्ट में लंबित

ई संवर्ग (E संवर्ग) के प्राचार्यों से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के निर्णय के बाद समयबद्ध रूप से कार्रवाई की जाएगी।

अब अलग-अलग संवर्ग को समझिए

छत्तीसगढ़ और कई अन्य राज्यों में स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों को अलग-अलग “संवर्ग” यानी कैडर या कैटेगरी में बांटा गया है।

जो उनके पद, जिम्मेदारी और सेवा क्षेत्र के अनुसार होते हैं। मोटे तौर पर तीन प्रमुख संवर्ग होते हैं।

T संवर्ग (टीचर कैडर)

  • इसमें माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के व्याख्याता, शिक्षक आदि शामिल होते हैं।
  • यह संवर्ग आमतौर पर 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों को कवर करता है।
  • उदाहरण: व्याख्याता (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित आदि विषयों के) जो 11वीं–12वीं के बच्चों को पढ़ाते हैं। अभी जिन 1227 व्याख्याताओं को प्रमोशन मिला है वो इसी कैटेगरी के हैं।

E संवर्ग (एलीमेंट्री कैडर)

  • इसमें प्राथमिक (1-5वीं) और माध्यमिक स्तर (6-8वीं) तक पढ़ाने वाले शिक्षक आते हैं।
  • जैसे: सहायक शिक्षक, प्रधानपाठक, माध्यमिक शिक्षक।

LR संवर्ग (लेक्चरर रिक्रूटमेंट संवर्ग – विशेष तौर पर उच्च पदों के लिए)

  • यह उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए व्याख्याताओं की सीधी भर्ती या विशेष प्रमोशन कैटेगरी हो सकती है।

Lakheswar Baghel Wife Injured : विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी अस्पताल में भर्ती, शरीर पर मिले चोट के निशान
JEE की परीक्षा पास न होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, उसने मां से कहा था कि………. 7th फ्लोर से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा – “परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी”
Guard of Honor : छत्तीसगढ़ में गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक परंपरा खत्म
Rising Temperature Chhattisgarh: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर; अगले दिनों में और बढ़ने के संकेत
कवर्धा फिर सुर्खियों में, लग्जरी कार में 500-500 की गड्डियों वाले थैले, सवा 2 करोड़ से अधिक कैश जब्त, 3 युवक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने पत्नी बेटों समेत खाया जहर, बड़े बेटे की मौत, तीन गंभीर हालत में भेजे गए अस्पताल, आज सुबह सभी ने ली अंतिम सांस

01/09/2024
Dhamtari News
अपराधछत्तीसगढ़

Dhamtari News : शादी के कुछ महीने बाद नवविवाहिता ने उठाया बड़ा कदम, घर के अंदर मिली फंदे पर लटकी लाश

10/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा

27/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यशिक्षा

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथि आगे बढ़ाई, साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में छात्र अब ले सकेंगे बची हुई सीटों में प्रवेश

29/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?