CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में बदमाशों ने लेखापाल अधिकारी को लूटा:खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया, मोबाइल चोरी के आरोप में फंसाने की धमकी दी

भिलाई में बदमाशों ने लेखापाल अधिकारी को लूटा:खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया, मोबाइल चोरी के आरोप में फंसाने की धमकी दी

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 जुलाई |

भिलाई के एक गुंडा बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर लेखापाल अधिकारी को मोबाइल चोरी के आरोप में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों ने अधिकारी को क्राइम ब्रांच की धौंस दिखाई थी।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि नेहरू नगर ईस्ट सुपेला निवासी पीड़ित दुर्गा प्रसाद नायक (38) ने 27 जून को स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई थी। आरोपी वेदान्त चौरसिया ने फोन खुद को भिलाई क्राइम ब्रांच से बता कर अपने अन्य साथी किशोर कुमार उर्फ रॉकी एमबीबीएस से बात कराई।

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया

फोन पर बात करते हुए पीड़ित को डराया कि मोबाइल चोरी के केस में आपका भी नाम आ रहा है। इसके लिए इमली तालाब के पास आ कर मिलो। डरे सहमे मिलने पहुंचा पीड़ित दुर्गा प्रसाद नायक ने शिकायत में बताया कि जब वह तालाब के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल में आया आरोपी भूपेंद्र सोनी ने अपने आपको परिचय क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया।

उसने उसके साथ मारपीट की जिससे वह डर गया। आरोपी के साथ आए अमन और रॉकी ने मामला रफा-दफा कर निपटने के लिए के लिए 24 हजार रुपए की मांग की ।

गंभीर प्रकरण को देखते हुए फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारियों के बारे में जांच पड़ताल शुरू की गई। जांच के दौरान स्मृति नगर चौकी में लगे गुंडा बदमाश के फोटो युक्त फ्लेक्स को देखकर दुर्गा प्रसाद ने कथित क्राइम ब्रांच अधिकारी भूपेंद्र सोनी की पहचान कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी को सुपेला से पकड़ा

पुलिस की टीम ने आरोपी भूपेन्द्र सोनी के बजरंग पारा सुपेला स्थित निवास में दबिश देकर मौके पर धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने षड्यंत्र का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर लेखपाल अधिकारी दुर्गा प्रसाद नायक से 25 हजार की मांग की थी।

अधिकारी के पास नकद पैसे नहीं होने पर अपने सहयोगी वेदांत चौरसिया के साथ भेज कर चॉइस सेंटर से 24 हजार रुपए निकले और सभी ने आपस में बांट लिया था।

आरोपियों से 3 मोबाइल, 30 हजार नकद और 1 बाइक जब्त किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। आरोपी भूपेन्द्र सोनी के खिलाफ पूर्व में स्मृतिनगर चौकी में 5 प्रकरण एवं थाना जामुल में एक प्रकरण दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

  • 1- भूपेन्द्र सोनी, उम्र 41 साल, निवासी बजरंग पारा कोहका
  • 2 – वेदान्त चौरसिया, उम्र 25 साल, हाउसिंग बोर्ड कोहका
  • 3- शोहेब खान उर्फ अमन, उम्र 28 साल, आर्य नगर कोहका
Cable Wire Theft : खेतों से मोटर पंप का केबल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जंगल में तार जलाकर निकालते थे कॉपर
Cash Seizure Khairagarh : महाराष्ट्र पासिंग की कार में जांच के दौरान मिला चार करोड़, KCJ पुलिस और आयकर विभाग ने शुरू की जांच
Online Dating Blackmail : शादी वेबसाइट पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल, लेडी कांस्टेबल से 4 लाख की वसूली
New revelation in Raipur double murder case : हत्या के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में की फायरिंग, CCTV VIDEO सामने आया
Bilaspur Airport : लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, 37 यात्री बाल-बाल बचे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Central Jail Video Case
Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट

Central Jail Video Case :जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी…

Gold Price Jewelry Trend
Gold Price Jewelry Trend : महंगे सोने ने बदला ट्रेंड, हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Gold Price Jewelry Trend :आने वाले दिवाली और…

Sarva Pitru Amavasya 2026 : सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 चीजों का दान माना जाता है शुभ, पितरों का मिलता है आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2026 : मान्यता के अनुसार, इस…

Raipur Garba
Raipur Garba : गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल ने रखीं 14 मांगें, सुरक्षा से लेकर धार्मिक मर्यादा तक पर जोर

नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर रायपुर में…

Korba Land Fraud
Korba Land Fraud : एक ही जमीन का दो लोगों से सौदा, 7 लाख की ठगी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में जमीन से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?