भिलाई नगर, 16 सितंबर। राज्य और केंद्र सरकार की बहुपयोगी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने जिले से लेकर वार्ड तक सीओ, एरिया को आर्डिनेटर, सीआरपी, एसी एमटी मितानिनों की महति भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बदलने के बाद अनेक क्षेत्र में सीओ, सीआरपी, एसी एमटी में से कुछ की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के भिलाई और वैशाली नगर विधानसभा में इस बात की शिकायत विधायक रिकेश सेन तक पहुंची है। भिलाई निगम के कुछ वार्ड के अनेक लोगों ने ऐसे शिकायती पत्र विधायक को सौंपे हैं जिन पर विधायक ने तत्काल पहल का आश्वासन भी दिया है। शिकायत है कि कुछ लोग अभी भी कांग्रेसी मानसिकता से कार्य कर रहे हैं जिनसे घर-घर तक राज्य सरकार की अहम योजना और कार्यप्रणाली की जानकारी पहुंचाने हीला हवाला हो रहा है। अनेक वार्ड में ऐसे सीओ, सीआरपी को सूचीबद्ध कर जल्द राज्य शासन को भेजने की सूचना मिली है और इस बावत एक बड़ा एक्शन होने की भी संभावना जताई जा रही है।
राज्य सरकार की महति योजनाओं में हीला हवाला करने वाली सीओ, सीआरपी, एसी एमटी पर गिर सकती है गाज, MLA तक पहुंची शिकायत

ताजा खबरें
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम
सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार
आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प
भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…


