CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Daadi Ki Shaadi Trailer : फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, कपिल शर्मा की कॉमेडी से लोट-पोट हुए फैंस

Daadi Ki Shaadi Trailer : फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, कपिल शर्मा की कॉमेडी से लोट-पोट हुए फैंस

By Newsdesk Admin
22/04/2026
Share
Daadi Ki Shaadi Trailer
Daadi Ki Shaadi Trailer

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल : कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma) की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में कपिल शर्मा (Daadi Ki Shaadi Trailer) के अलावा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) लीड रोल में नजर आएंगी।

Contents
  • फिल्म से रिद्धिमा कपूर करेगी बॉलीवुड में डेब्यू
  • क्या है फिल्म की कहानी?
  • फैंस के दिलों पर छाया ट्रेलर

कॉमेडियन कपिल शर्मा की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ (Daadi Ki Shaadi Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों के बीच काफी क्रेज बना हुआ है। ट्रेलर को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। बता दें, यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा पर आधारित है। यह फिल्म आपको हंसी से लोट पोट करने वाली है ।

फिल्म से रिद्धिमा कपूर करेगी बॉलीवुड में डेब्यू

इस फिल्म के ट्रेलर में एक बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिलेगा। फिल्म में रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म में नीतू कपूर की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग स्किल्स को देखकर फैंस काफी खुश हैं ।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी टोनी के आसपास घूमती है, जिसके लिए एक दुल्हन ढूंढी जा रही है। 3 साल हो गए, लेकिन मैचमेकर एक भी अच्छी लड़की तलाश नहीं कर पाए। आखिरकार टोनी के लिए एक रिश्ता मिलता है। सादिया खातीब हीरोइन का किरदार निभा रही हैं। सादिया और कपिल की शादी फिक्स हो जाती है, लेकिन तभी एक बड़ा ट्विस्ट सामने आता है। सादिया की मां यानी नीतू कपूर दादी-नानी की उम्र में शादी करने का फैसला करती हैं।

कपिल के दादा उर्फ योगराज सिंह फरमान सुनाते हैं कि अगर लड़की की मां ने शादी की, तो वह यह रिश्ता तोड़ देंगे। नीतू को शादी न करने के लिए काफी मनाया जाता है। वह अपने होने वाले पति कैप्टन अदि विष्णु रेड्डी से मिलवाती हैं, फिर रिद्धिमा कपूर की एंट्री होती है। रिश्तों का ताना-बाना देखने को मिलता है। आगे जाकर खुलासा होता है कि दादी किसी बड़े खतरे में है (Daadi Ki Shaadi Trailer)। अब आखिर क्या होगा, कैसे होगा, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

फैंस के दिलों पर छाया ट्रेलर

कपिल शर्मा की इस फिल्म का ट्रेलर देख दर्शक हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं। फैंस को ट्रेलर बेहद पसंद आया है। कपिल के फैंस के लिए यह फिल्म किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि, कई लोगों ने इस ट्रेलर के मजे भी लिए हैं। 3 मिनट 29 सेकंड के इस ट्रेलर का कई यूजर्स ने मजाक भी उड़ाया है। एक शख्स ने कहा, “ट्रेलर की जगह पूरी फिल्म दिखाने का शुक्रिया, पूरी कहानी ही खोल दी।” दूसरे यूजर ने लिखा, “थोड़ी और देर ट्रेलर दिखा देते, तो पूरी फिल्म के दर्शन हो जाते।”

Roop Kumar Rathod Raipur Concert : सिंगर रूप कुमार राठौड़ रायपुर पहुंचे: ‘साउंड ऑफ सोल’ सीजन-3 में करेंगे परफॉर्म
NCW Notice : मंच पर कही गई बात ने बढ़ाया विवाद, अब दोनों को देना होगा जवाब
Samay Raina in spotlight : मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए समय रैना, वायरल वीडियो से बढ़ीं डेटिंग की अटकलें
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan :  पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग राहुल वैद्य के गाने पर खूब झूमीं ऐश्वर्या राय
Mammootty Upcoming Movies 2026: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला सुपरस्टार फिर करेगा बड़ा धमाका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?