CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के सक्ती में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, 6 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

सक्ती , 12 अप्रैल 2025 :

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक युवक को निर्वस्त्र कर चौराहे पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. यह घटना कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग 9 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है. अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रेम प्रसंग में युवक को बेरहमी से पीटा

दरअसल पीड़ित युवक सक्ती जिले के गांव बासीन का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वो अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने ग्राम रबेली आया था. इस दौरान गांव वालों ने युवक और युवती को साथ में देख लिया. इसके बाद युवती के परिजन और गांव वालों ने युवक को पकड़कर रात भर निर्वस्त्र कर पीटा. दूसरे दिन सुबह गांव के चौराहे पर नग्न कर घुमाया और फिर एक बार जमकर मारपीट की.

पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित युवक

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर कई जगह सुई भी चुभाई गई है. पीड़ित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी. इस घटना में युवक को सिर, आंख, पैर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं. रायगढ़ जिला अस्पताल में पीड़ित युवक को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और जल्दी इस पूरे मामले का खुलासा करेगी.

Tantrik Money Scam: 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का दावा, पूजा-वीडियो दिखाकर कैश समेटा और फरार
सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष, पिछले साल दे दिया था इस्तीफा
भिलाई में केमिकल इंडस्ट्री संचालिका और उसके पति से मारपीट, जुर्म दर्ज
बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर…
Dog Killing Case : पीट-पीटकर हत्या करने के बाद बोरियों में भरकर कुत्तों को लगा रहे ठिकाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Newborn Baby
Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सुबह की शुरुआत गांव के लोगों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?