CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Monsoon Arrival : दिल्ली की दहलीज़ पर मानसून…मौत, मलबा और मिट्टी के बीच मौसमी मार का तांडव…

Delhi Monsoon Arrival : दिल्ली की दहलीज़ पर मानसून…मौत, मलबा और मिट्टी के बीच मौसमी मार का तांडव…

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share
IMD Weather Update
IMD Weather Update

नई दिल्ली, 20 जून। Delhi Monsoon Arrival : पिछले दो दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से को तेजी से कवर करने वाले दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। मानसूनी वर्षा से बिहार के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जनजीवन बुरी प्रभावित हुआ। बिजली गिरने से उप्र में 12 लोगों की मौत हो गई। मौसम बिगड़ने के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ की आठ उड़ानें लेटलतीफी का शिकार हुईं।

आइएमडी के अनुसार, आगामी 20 से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में वर्षा होने का अनुमान है। मानसून के 22 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना (Delhi Monsoon Arrival)है। गुरुवार को पूर्वी उप्र के साथ ही मध्य क्षेत्र में भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। पूर्वांचल के सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर और आसपास के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

उन्नाव में ट्रैक की मिट्टी धंसी

तेज बारिश के चलते उन्नाव-बालामऊ रूट पर ऊगू हाल्ट के पास ट्रैक के नीचे की मिट्टी धंस गई। दूर से आती पैसेंजर ट्रेन (54336) आती देख ग्रामीणों ने इशारा (Delhi Monsoon Arrival)किया तो लोको पायलट ने ब्रेक लगा दी। हादसे से बची यह ट्रेन अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उन्नाव स्टेशन से बालामऊ के लिए निकली थी। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी 42 मिनट तक लगे रहे और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

झारखंड के स्कूल तीन दिनों के लिए बंद

झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में लगातार दूसरे दिन वर्षा जारी रही। भारी वर्षा को देखते हुए 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वर्षा के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक पुल-पुलिया और डायवर्सन बह गए। जमशेदपुर और चक्रधरपुर में रेल ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण कई ट्रेनों को रद करना पड़ा। वहीं रांची आने-जाने वाली उड़ाने भी बाधित रहीं।

बिहार के गयाजी में फल्गु की धार में फंसे 18 बंजारे, दो लापता

बिहार में गयाजी के रास्ते बहने वाली फल्गु नदी में बुधवार की आधी रात के बाद अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने व तेज बहाव के कारण सिक्स लेन पुल के नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में डेरा डाले 20 बंजारे फंस गए। पुलिस ने कुछ स्थानीय तैराकों के सहयोग से बीच धार में फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लगभग सात घंटे चले रेस्क्यू में बंजारा परिवार के 18 सदस्यों को रस्सी व नाव के सहारे फल्गु नदी से बाहर निकाला गया। परिवार के दो सदस्य लापता (Delhi Monsoon Arrival)हैं। उधर, पश्चिम चंपारण के पास हरहा नदी पर करीब 200 मीटर में जनसहयोग से बना चचरी पुल बह गया।

गुजरात में बारिश ने मचाई तबाही

गुजरात में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 16, 17 और 18 जून को हुई भारी बारिश के कारण बोटाद में एक परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। भावनगर जिले में भाल क्षेत्र के गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं। 18 जून को भावनगर अग्निशामक विभाग ने अभियान चलाकर 58 लोगों को बचा लिया।

ट्रेन में 56 युवतियों को नौकरी के बहाने ले जाया जा रहा था …., TTE की सतर्कता से बची ….!
खुर्सीपार की जनता का हमदर्द बनने का दिखावा न करें विधायक देवेन्द्र, OMG ये क्यों बोल गए निगम के Ex सभापति….
रक्षंदा राशिद का पाकिस्तान में कोई नहीं, न पैसे हैं और न…’ परिवार की दलील पर जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
जौनसार बावर की पहली महिला IAS अफसर बनीं शिल्पा चौहान, पहले प्रयास में रचा इतिहास
अरविंद केजरीवाल का रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा हमला, ‘3 महीने में ही बीजेपी ने…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?