CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कनाडा भेजने के नाम पर 32 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा 

कनाडा भेजने के नाम पर 32 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा 

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए तीन ठगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक ठग एक शख्स को किसी और के पासपोर्ट पर कनाडा भेजने की फिराक में थे।

यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब एक यात्री को इमिग्रेशन चेक के दौरान पकड़ा गया।‌ इस घटना ने एक बार फिर फर्जी एजेंटों के खतरनाक खेल को उजागर कर दिया।

IGI एयरपोर्ट एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस उषा रंगनानी (IPS) ने बताया कि 9 से 10 अप्रैल 2025 की रात को एक यात्री, जिसके पास कमलजीत सिंह के नाम का पासपोर्ट था, IGI एयरपोर्ट पर टोरंटो (कनाडा) जाने के लिए पहुंचा।

जब इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसके दस्तावेजों की जांच की तो पासपोर्ट पर लगी फोटो उस शख्स से मेल नहीं खाई।

मनप्रीत के बयान से हुआ बड़ा खुलासा : इमिग्रेशन अधिकारियों ने संदेह होने पर पूछताछ की तो पता चला कि उसका असली नाम मनप्रीत सिंह है। वह 40 साल का है और पंजाब के मोहाली का रहने वाला है।

सच सामने आने के बाद भारतीय इमिग्रेशन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद से इमिग्रेशन अधिकारियों को धोखा देने और कई अन्य मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है

32 लाख में हुआ था सौदा तय, एडवांस में दिए 20 लाख

दिल्ली पुलिस की जांच टीम की पूछताछ में गिरफ्तार मनप्रीत सिंह ने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और 2007 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया में रहा था. भारत लौटने के बाद उसने ऑस्ट्रेलिया और यूके के लिए वीजा अप्लाई किया, लेकिन बार-बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. अपने दोस्तों से प्रेरित होकर उसने कनाडा जाकर पैसा कमाने का फैसला किया.

कनाडा जाने के लिए उसने मोहाली निवासी एजेंट रूपेंद्र सिंह के संपर्क में आया. रूपेंद्र ने 32 लाख रुपये में मनप्रीत को कनाडा भेजने का वादा किया और किसी और के पासपोर्ट पर उसकी यात्रा का इंतजाम किया था.

मनप्रीत ने पुलिस को बताया कि उसने रूपेंद्र को 20 लाख रुपये एडवांस दिए थे और बाकी रकम कनाडा पहुंचने के बाद देनी थी. 9 अप्रैल को रूपेंद्र के कहने पर वह दिल्ली आया और महिपालपुर के एक होटल में ठहरा।

वहां उसे रूपेंद्र के दो साथियों, विशाल धीमान और हरीश चौधरी ने कमलजीत सिंह के नाम का फर्जी पासपोर्ट सौंपा, लेकिन पासपोर्ट पर चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया।

जांच के दौरान दो फर्जी एजेंट गिरफ्तार

आरोपी मनप्रीत से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने अपने लोकल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए रूपेंद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया, जहां वह छिपा हुआ था।

पूछताछ में रूपेंद्र ने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि उसने 12वीं के बाद मोहाली में एक कंपनी में काम किया था, जहां उसकी मुलाकात विशाल से हुई। आसान और जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह एजेंट बन गया. उसने मनप्रीत को कनाडा भेजने के लिए हरीश के जरिए कमलजीत सिंह के नाम का पासपोर्ट जुगाड़ा था।

पुलिस ने आरोपी रूपेंद्र के निशानदेही पर हरीश और विशाल को भी हिमाचल प्रदेश से धर दबोचा। अब पुलिस इस गिरोह के बाकी एजेंटों का पता लगाने, उनके बैंक खातों की जांच करने और अन्य मामलों में उनकी भूमिका तलाशने में जुटी है।

Yusuf Pathan Adina Mosque Controversy : अदीना मस्जिद विवाद में फंसे यूसुफ पठान, BJP ने कहा– वो मंदिर है, मस्जिद नहीं
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान
Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
प्यार की अनोखी मिसाल: बुजुर्ग दंपति की कुछ मिनटों के अंतराल में मौत, साथ जिए – साथ विदा हुए
Mahasamund school protest : स्कूल में ताला, छठे दिन भी हड़ताल पर बच्चे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Drug Capsule Seizure : बस्तर में नशीली कैप्सूल बेचते युवक गिरफ्तार, 56 कैप्सूल जब्त

Bastar Drug Capsule Seizure : आरोपी को न्यायिक…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?