CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Pollution: दिल्ली की हवा अब होगी साफ! जानें- क्या है सरकार की नई एंटी-प्रदूषण नीति?

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा अब होगी साफ! जानें- क्या है सरकार की नई एंटी-प्रदूषण नीति?

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

दिल्ली , 07 अप्रैल 2025 :

Delhi Pollution News: दिल्ली की बिगड़ती हवा पर लगाम लगाने के लिए अब तक कई बड़े प्रयास हुए हैं. इसमें सुधार के लिए दिल्ली सरकार अब छोटे स्तरों पर काम करने की योजना बना रही है. इसके तहत निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, संकरी गलियों की मशीनों से सफाई और नियमित रूप से पेड़ों की धुलाई जैसे उपाय शामिल हैं.

शनिवार (5 अप्रैल) को दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इन योजनाओं पर विचार हुआ. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में IIT-दिल्ली, टेरी (TERI), और क्लीन एयर कलेक्टिव जैसे संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने का प्रस्ताव

बैठक में विशेषज्ञों ने सतत शहरी गतिशीलता (सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी) पर जोर देते हुए सरकार से डेटा आधारित रणनीति अपनाने की अपील की. इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और पुराने, प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का एक सुझाव शामिल था.

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की योजना

बैठक में सिफारिश की गई कि नए वाहन पंजीकरण में EVs को प्राथमिकता दी जाए और गैर-अनुपालन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो. इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का विस्तार कर प्रत्येक नागरिक को 400 मीटर के दायरे में मेट्रो स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो सके.

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल दिल्ली के PM प्रदूषण का लगभग 30 प्रतिशत योगदान देती है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) पहले से ही इस दिशा में एक पोर्टल के माध्यम से काम कर रही है.

स्वच्छ हवा हमारी नैतिक जिम्मेदारी- सिरसा

मंत्री सिरसा ने कहा कि कई सुझाव पहले से सरकार की कार्ययोजना में शामिल है और उन्हें जल्द लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम अपने बच्चों के लिए स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए प्रदूषण के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं. यह सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं, हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है. हम इस लड़ाई को विज्ञान, तकनीक, नीति और जनभागीदारी से जीतेंगे.”

आज की बड़ी खबर : अग्निवीर पर संसद में भिड़े अखिलेश और अनुराग ठाकुर 🛑 अखिलेश बोले मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो BJP सांसद का जवाब- “मैं आर्मी में कैप्टन हूं”
India UAE Defence : भारत और यूएई ने बढ़ाए रक्षा सहयोग के कदम, नई तकनीक से लेकर समुद्री सुरक्षा तक बनी बड़ी सहमति
नेशनल हाईवे किनारे टायर बदल रहे 4 किसानों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, धान बेचने जा रहे थे मंडी, 3 की मौत, एक घायल भेजा गया अस्पताल
Israeli Attack : इजराइल ने अब इस मुस्लिम देश पर किया अटैक, 13 की मौत
महादेव सट्टा एप मामले में मेडिकल करोबारी राजधानी रायपुर से गिरफ्तार 🛑 खातों से हुए करोड़ों के ट्रांजैक्शन पर ओडिशा पुलिस की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?