CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DGP-IG Conference : DGP-IG कॉन्फ्रेंस, SPG आज से संभालेगी सुरक्षा, नया रायपुर बनेगा हाई-सिक्योरिटी जोन

DGP-IG Conference : DGP-IG कॉन्फ्रेंस, SPG आज से संभालेगी सुरक्षा, नया रायपुर बनेगा हाई-सिक्योरिटी जोन

By Newsdesk Admin
25/11/2025
Share
DGP-IG Conference
DGP-IG Conference

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। नवा रायपुर में होने जा रही 60वीं अखिल भारतीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस (DGP-IG Conference) को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई-लेवल पर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उपस्थिति वाले इस सम्मेलन के लिए SPG आज से मोर्चा संभाल लेगी।

Contents
  • SPG आज रायपुर पहुंचेगी
  • राज्य देंगे सुरक्षा प्रेजेंटेशन
  • DGP-IG Conference ऐसी होगी ठहरने की व्यवस्था

IIM नवा रायपुर को तीन दिनों तक पूर्णतः हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला जाएगा। इससे पहले सिविल लाइन स्थित डायल–112 कंट्रोल रूम (C-4) में अफसरों की अहम बैठक थोड़ी देर में आयोजित होगी।

सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देशभर के DGP और IG स्तर के अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसलों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस बार साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद-रोधी रणनीति, ड्रग्स नेटवर्क नियंत्रण और सीमा प्रबंधन पर विशेष फोकस रहेगा।

पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन निर्धारित किए गए हैं। अमित शाह और अजीत डोभाल तीनों दिन मौजूद रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन शामिल होने की संभावना है। कॉन्फ्रेंस से पहले 26 और 27 नवंबर को रिहर्सल की जाएगी।

SPG आज रायपुर पहुंचेगी

SPG की एडवांस टीम आज रायपुर पहुंचकर IIM परिसर, मार्ग, सुरक्षा पॉइंट, और स्टे–लोकेशन का गहन निरीक्षण करेगी। पीएम और एचएम के प्रवास को देखते हुए नया रायपुर में फुल-प्रूफ सिक्योरिटी लागू होगी। महत्वपूर्ण रूट पर नो-मूवमेंट निर्देश भी लागू किए जा सकते हैं।

राज्य देंगे सुरक्षा प्रेजेंटेशन

सम्मेलन में सभी राज्य अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुधारों पर प्रस्तुति देंगे। एक मॉडल स्टेट का चयन कर आगे के लिए कॉमन गाइडलाइन तैयार की जाएगी। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला इस दौरान अस्थायी PMO के रूप में उपयोग किया जाएगा।

DGP-IG Conference ऐसी होगी ठहरने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम-1 और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम-11 में ठहरेंगे। नए सर्किट हाउस में NSA अजीत डोभाल, डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह, IB चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और गृह राज्य मंत्रियों के लिए 6 सूइट व 22 कमरे आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक किए गए हैं, जहां 33 राज्यों से आने वाले DGP, पैरामिलिट्री फोर्स के DG/ADG समेत 75 शीर्ष अधिकारी ठहरेंगे।

CM Helpline 1076 : शिकायत के बाद बनी अधूरी पुलिया, ग्रामीणों को मिला सुरक्षित आवागमन का रास्ता
Irrigation Project : किसानों के लिए बड़ी सौगात, जलाशय और नहर सुधार पर खर्च होंगे करोड़ों, खेती को मिलेगा नया सहारा
Chhattisgarh New Assembly Building : छत्तीसगढ़ की झलक दिखाने वाला दर्शनीय भवन होगा विधानसभा की नई बिल्डिंग, इस महीने तक हो जाएगा पूरा
Deepak Tandon Political Link: राधिका खेड़ा ने उठाए तीखे सवाल, भूपेश–सौम्या से कारोबारी के संबंधों की जांच की मांग
RGSA Exam Notice : जिला समन्वयक पद पर संविदा भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 21 नवंबर को

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?