CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Assault Viral Video : युवक से अमानवीय मारपीट, पैर छुआने और अपमानित करने का वीडियो वायरल

Dhamtari Assault Viral Video : युवक से अमानवीय मारपीट, पैर छुआने और अपमानित करने का वीडियो वायरल

By Newsdesk Admin
30/06/2026
Share
Dhamtari Assault Viral Video
Dhamtari Assault Viral Video

सीजी भास्कर, 30 जून। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खरतुली में युवक के साथ अमानवीय मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। (Dhamtari Assault Viral Video) में तीन युवकों ने कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसके बाल खींचे, थप्पड़ और लात-घूंसे मारे तथा जबरन पैर छूकर माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान 27 वर्षीय रूपेश साहू के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी युवक को गालियां देते, चप्पल से पीटते और लगातार अपमानित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में आरोपी बेल्ट से मारपीट करते और धारदार हथियार निकालने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।

घटना के सामने आने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तलाश शुरू की और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के आने तक अपने कब्जे में रखा। बाद में उसे अर्जुनी पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Dhamtari Assault Viral Video) मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्टेज 3 कैंसर के मरीज ने लड़की का किया मर्डर
Korba Gang Rape Case : कोरबा में प्रेमी ने ही रची दरिंदगी की साजिश, 112 सेवा से जुड़ा शख्स भी फंसा
प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…
हैवानियत की हद : पांच puppies (पिल्लों) को बेरहमी कार्ड बोर्ड box में भर बाहर फेंक आया, सभी की हुई मौत, PETA इंडिया की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू
Durg Mobile Snatching Case : दो मामलों का खुलासा, 5 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, ओटीपी और पहचान से छेड़छाड़ की शिकायतों से उठे सवाल

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक, इन संभागों में बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने…

Gutkha Raid
Gutkha Raid : रायपुर में गुटखे के गोदाम पर अचानक पहुंची टीम, 50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट से मचा हड़कंप

रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम…

Urkura Station
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?