CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhurandhar TV Premiere : धुरंधर अब टीवी पर करेगी धमाका! 30 मई को तीन बड़े चैनलों पर एक साथ आएगी फिल्म

Dhurandhar TV Premiere : धुरंधर अब टीवी पर करेगी धमाका! 30 मई को तीन बड़े चैनलों पर एक साथ आएगी फिल्म

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar TV Premiere) अब छोटे पर्दे पर बड़ा धमाका करने जा रही है। बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करने के बाद अब यह फिल्म 30 मई को टीवी दर्शकों के बीच पहुंचेगी। खास बात यह है कि फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर एक साथ तीन बड़े हिंदी मूवी चैनलों पर किया जाएगा, जिसे मेकर्स “नेशनल इवेंट” बनाने की तैयारी में हैं।

Contents
  • तीन चैनलों पर एक साथ दिखेगी ‘धुरंधर’
  • ‘नेशनल इवेंट’ की तरह होगा प्रीमियर
  • ‘धुरंधर 2’ भी ओटीटी पर आने को तैयार

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 30 मई की शाम 7 बजे धुरंधर का प्रीमियर स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ प्रसारित होगा। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने फिल्म को जिस तरह का प्यार दिया, वह पूरी टीम के लिए बेहद खास रहा और अब इसे देशभर के घरों तक पहुंचाने का समय आ गया है।

तीन चैनलों पर एक साथ दिखेगी ‘धुरंधर’

टीवी प्रीमियर (Dhurandhar TV Premiere) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकारों की दमदार मौजूदगी ने इसे पहले ही सुपरहिट बना दिया था। थिएटर रिलीज के दौरान फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसे भारी व्यूअरशिप मिली।

बताया जा रहा है कि धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल रही। अब टीवी प्रीमियर के जरिए इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।

‘नेशनल इवेंट’ की तरह होगा प्रीमियर

JioHotstar के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ फिल्में केवल मनोरंजन नहीं रहतीं, बल्कि सांस्कृतिक घटना बन जाती हैं और धुरंधर ऐसी ही फिल्म है। तीन चैनलों पर एक साथ प्रसारण के जरिए इसे देशभर के परिवारों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है ताकि लोग इसे साथ बैठकर देख सकें।

‘धुरंधर 2’ भी ओटीटी पर आने को तैयार

इधर धुरंधर (Dhurandhar TV Premiere) के टीवी प्रीमियर के साथ-साथ इसका सीक्वल धुरंधर 2 भी जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। मार्च 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की थी। अब इसका डिजिटल प्रीमियर 5 जून को जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।

इसके अलावा 4 जून को दर्शकों को फिल्म का एक खास “रॉ कट” भी देखने को मिलेगा, जिसमें कई ऐसे दृश्य शामिल होंगे जो थिएटर वर्जन में नहीं दिखाए गए थे। ऐसे में मई और जून का महीना रणवीर सिंह और आदित्य धर के फैंस के लिए किसी बड़े सिनेमाई उत्सव से कम नहीं माना जा रहा।

 

Madharasi X Review: ‘बागी-4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ रही शिव कार्तिकेयन-विद्युत की जोड़ी
Top Actresses March 2026 : ऑरमैक्स की टॉप-10 लिस्ट जारी, सामंथा नंबर 1 पर, साउथ एक्ट्रेसेज का दबदबा कायम
कंगना रनौत मनोरंजन का साधन, डायलॉग बोलना उनकी आदत… मंत्री हर्षवर्धन चौहान का हमला
आसमान छू रही सिकंदर Sikander की टिकट, सलमान की फिल्म पड़ रही बेहद महंगी
Dharmendra Last Movie : धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के डिस्क्लेमर पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

POCSO Case
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी

पेंड्रा में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?