CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhuurandhar CBFC Cuts : ‘धुरंधर’ पर CBFC की रिपोर्ट जारी: अपशब्द, हिंसा और किरदार का नाम—बोर्ड ने मेकर्स से मांगे कई बड़े बदलाव

Dhuurandhar CBFC Cuts : ‘धुरंधर’ पर CBFC की रिपोर्ट जारी: अपशब्द, हिंसा और किरदार का नाम—बोर्ड ने मेकर्स से मांगे कई बड़े बदलाव

By Newsdesk Admin
02/12/2025
Share
Dhuurandhar CBFC Cuts
Dhuurandhar CBFC Cuts

सीजी भास्कर, 02 दिसंबर। रणवीर सिंह की बहुचर्चित स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस उत्साहित हैं, तो दूसरी ओर विवादों और कानूनी चुनौतियों ने इसके आसपास (Dhuurandhar CBFC Cuts) तनाव का माहौल बना दिया। इसी बीच फिल्म पर CBFC (सेंसर बोर्ड) की विस्तृत रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें साफ किया गया है कि बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी तो दे दी है, लेकिन कई संशोधनों के साथ।

फिल्म को लेकर मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। परिवार का आरोप था कि फिल्म उनके बेटे के जीवन से प्रेरित है और मेकर्स ने बिना अनुमति कई संवेदनशील (Dhuurandhar CBFC Cuts) हिस्सों को दिखाया है। अदालत ने 1 दिसंबर को CBFC को निर्देश दिया था कि फिल्म को सर्टिफिकेट जारी करते समय परिवार की आपत्तियों पर भी विचार किया जाए।

बोर्ड की समीक्षा के बाद फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दी गई है, लेकिन उन बदलावों के साथ जिन पर बोर्ड ने मेकर्स को सहमत किया है। CBFC ने फिल्म के एक सीन में दिखाए गए एक मंत्री का नाम बदलने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट करने, कुछ हिंसक दृश्यों को कम करने और कुछ सीक्वेंस में एंटी-ड्रग डिस्क्लेमर जोड़ने की मांग भी की गई है। मेकर्स ने इन सभी बिंदुओं पर सहमति जताई है, जिसके बाद सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की गई।

कानूनी विवादों की बात करें तो दिल्ली हाईकोर्ट ने मेजर शर्मा के माता-पिता की याचिका (Dhuurandhar CBFC Cuts) को बंद करते हुए यह स्पष्ट किया कि CBFC को परिवार की चिंताओं पर संज्ञान लेना चाहिए। परिवार का आरोप था कि फिल्म के ट्रेलर, किरदारों और कई सीन में मेजर मोहित शर्मा के बलिदान और जीवन को दर्शाया गया है, लेकिन इसके लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई।

सबकुछ साफ होने के बाद अब फिल्म की रिलीज पर कोई रोक नहीं है और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार एक्शन-प्रधान भूमिकाओं में दिखाई देंगे। निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म शुरुआती चरण से ही चर्चा में रही है और रिलीज के बिल्कुल करीब आते-आते सेंसर बोर्ड की यह रिपोर्ट इसे और सुर्खियों में ले आई है।

Dhurandhar : ‘धुरंधर’ की आधीं में उड़ी रणबीर से लेकर सलमान खान तक की फिल्म, बना डाला खास रिकॉर्ड
Punjab Kings vs Rajasthan Royals : अजेय पंजाब की टक्कर राजस्थान से, क्या जारी रहेगा जीत का सिलसिला?
Red Sea Film Festival 2025 : रेड सी फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छाईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय
Movie Tere Ishk Mein : तीसरे दिन ही धनुष और कृति की फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
Sikander : बढ़ी सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’की कमाई, दूसरे दिन 50 करोड़ के पार फिर भी नहीं मिली टॉप 10 में जगह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?