CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 1500 रुपये देकर क्या इज्जत खरीद ली? महाराष्ट्र में महिला अपराध पर भड़के संजय राउत

1500 रुपये देकर क्या इज्जत खरीद ली? महाराष्ट्र में महिला अपराध पर भड़के संजय राउत

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि पिछले ढाई से तीन सालों में महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बहुत बढ़ गए हैं. महिलाओं के अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. सत्ताधारी पार्टी की महिला नेता अब क्या कर रही हैं? पुणे में जो घृणास्पद घटना घटी, उसके बाद इन नेताओं ने केवल औपचारिक बयान दिए.

अगर किसी और सरकार के कार्यकाल में यह होता, तो यही महिलाएं मंत्रालय के बाहर हंगामा करतीं. एक महिला, जिसे आप अपनी ‘लाडकी बहन’ कहते हैं, उसे सिर्फ 1500 रुपये देकर क्या आपने उसकी इज्जत खरीद ली? उन्होंने कहा कि क्या सरकार ने गुंडों को महिलाओं का शोषण करने का लाइसेंस दे दिया है? मुख्यमंत्री को पालकमंत्री से और पुणे पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगना चाहिए, क्योंकि उनके कार्यकाल में अपराध और गुंडागर्दी बढ़ी है.

गुंडों को सिर्फ पुलिस स्टेशन में बैठाने का नाटक बंद किया जाए. पुणे में सबसे ज्यादा रंगदारी, पुलिस की अवैध वसूली, अपहरण और सत्ताधारी दल के संरक्षण में गुंडागर्दी चल रही है. पुलिस पर दबाव है और वे यह बात स्वीकार भी करते हैं.मैं पुलिस कमिश्नर को चुनौती देता हूंसंजय राउत ने कहा कि बस में जो अत्याचार हुआ, वह निर्भया कांड जैसा ही था, बस सौभाग्य से पीड़िता की जान बच गई. हमारे शिवसैनिकों ने स्वारगेट में जोरदार आंदोलन किया, अब उन पर ही मुकदमे दर्ज किए जाएंगे.

मैं पुलिस कमिश्नर को चुनौती देता हूं कि पुणे में खुलेआम घूम रही गैंग पर कार्रवाई करें. गुंडों में कानून का डर खत्म हो गया है. गृह विभाग को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन आम जनता को सताने के लिए भी इसका दुरुपयोग हो रहा है.हमारे कार्यकाल में ‘शक्ति कानून’ तैयार किया गया था ताकि, महिलाओं को सुरक्षा मिले और अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए. लेकिन, सरकार इस कानून को लागू क्यों नहीं कर रही? इसके पीछे कौन सी साजिश है? क्या कोई ‘फिक्सर’ बैठा है, जो इस कानून को रोकना चाहता है?संजय राउत ने कहा कि अगर शक्ति कानून लागू हुआ, तो फडणवीस सरकार में बैठे वे लोग, जो महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में लिप्त हैं, उन तक भी कानून का हाथ पहुंचेगा.

पूजा चव्हाण मामले से जुड़े लोगों को इस कानून से डर लग रहा है क्या?उन्होंने कहा कि ‘एक्शन मोड’ सिर्फ दिखावा है. जब महिला के साथ अत्याचार हो जाता है, बलात्कार हो जाता है, तब सरकार ‘एक्शन मोड’ में आती है. लेकिन, उससे पहले क्या किया जाता है? बस डिपो की हालत कैसी है, जाकर देखिए. मंत्री मर्सिडीज में घूमते हैं, लेकिन आम जनता की एसटी बसों में बलात्कार, हत्या और अपराध हो रहे हैं. मुख्यमंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए.

वाराणसी में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारों पर हड़कंप: जेल से छूटे आरोपी ने निकाला जुलूस, पुलिस ने दबोचा!
India AI Powerhouse Plan : भारत बनेगा AI पावरहाउस, स्कूल-कॉलेज के सिलेबस में बड़ा बदलाव, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान
Premananda Maharaj: कहां हैं प्रेमानंद महाराज? अस्पताल में भर्ती होने की सच्चाई आई सामने
रांची: 150 की बोतल 1700 में सेल…ब्रांडेड टैग लगा कस्टमर को पिलाते थे लोकल, कैसे पकड़ी गई शराब फैक्ट्री?
Beer Truck Accident में सड़क पर बिखरी बोतलें, भीड़ ने लूट लिया माल… उधर ड्राइवर घंटों केबिन में फंसा रहा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : धमतरी में रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा, दो दिन में 15 वाहन जब्त

धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन…

Seva Jyoti Yatra
Seva Jyoti Yatra :  बलरामपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा, मंत्री रामविचार नेताम समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर…

Snake Rescue
Snake Rescue :  कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत

कोरबा में दो अलग-अलग जगहों पर सांप मिलने…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था का आरोप, पानी के लिए परेशान हुए स्कूली बच्चे; कुछ की तबीयत बिगड़ी

दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम के…

Dhamtari Accident
Dhamtari Accident :  धमतरी में सड़क पर सो रहे युवक को कार ने कुचला, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात सड़क हादसे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?