CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लोकतंत्र पर सीधा खतरा! कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला, अमेरिका ने की निंदा!

लोकतंत्र पर सीधा खतरा! कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला, अमेरिका ने की निंदा!

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share

सीजी भास्कर 8 जून दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित कोलंबिया में चुनावी हिंसा का तांडव देखने को मिला. राजधानी बोगोता में शनिवार को विपक्षी कंजरवेटिव डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के सीनेटर और आगामी 2026 के चुनाव के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बे पर चुनावी प्रचार के दौरान जानलेवा हमला हुआ.

 चुनाव प्रचार के दौरान मिगुएल पर किसी शख्स ने गोली चला दी. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए. जैसे ही मिगुएल घायल हुए उनके समर्थकों और पुलिस ने उन्हें उठाकर एंबुलेंस में लेटाया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया. 

एंबुलेंस में मिगुएल में लेटाने का वीडियो सामने आया है. जिसमें नजर आ रहा है कि उनका काफी खून बह गया. जब उन्हें एंबुलेंस में लेटाया जा रहा था तो उनके शरीर से खून सड़क पर गिरते नजर आया. लोग चिखते नजर आए.कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है कि क्या अन्य लोग भी इस घटना में शामिल थे. राष्ट्रपति कार्यालय ने हिंसा की निंदा की है. डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी ने बयान जारी कर बताया है कि मिगुएल को पीठ में गोली लगी है. हालांकि, पार्टी ने ये नहीं बताया कि अभी उनकी हालत कैसी है.

 ट्रंप प्रशासन के सचिव मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि अमेरिका सीनेटर मिगुएल उरीबे की हत्या के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करता है. यह हमला लोकतंत्र के लिए सीधा खतरा है. यह हमला कोलंबियाई सरकार के हाई लेवल से आने वाली हिंसक वामपंथी बयानबाजी का परिणाम है.

 मिगुएल उरीबे तुर्बे कोलिंबया के जाने माने हस्ती हैं, जो कि एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं. उनके पिता मिगुएल उरीबे व्यवसायी और संघ नेता थे. उनकी माता डायना टरबे 90 के दशक की मशहूर पत्रकार रही हैं. उन्हें 1990 में मशहूर ड्रग कार्टेल नेता पाब्लो एस्कोबार के आदेश पर एक एक सशस्त्र समूह द्वारा किडनैप किया गया था. हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मारी गई थीं.

Air India Plane Accident : एयर इंडिया विमान हादसा : जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित, इतने दिनों में देगी रिपोर्ट
रामलला दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब पोर्टल से नहीं होगी विशिष्ट बुकिंग, जानें नया नियम
CGPSC Recruitment Scam: हाईकोर्ट का कड़ा संदेश, टामन-ललित की जमानत पर फिर ब्रेक
Avalanche in Chamoli: उत्तराखंड के माणा गांव में बर्फ का पहाड़ धंसा, अब तक फंसे हैं 41 मजदूर, 16 बचाए गए
सरकारी अस्पताल में सनसनीखेज मामला… डिलीवरी के बाद महिलाओं ने खोई याददाश्त, डॉक्टर भी हैरान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

Saurav Ashutosh Bail
Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और…

Raipur Hospital
Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?